बदायूं शहर में नाबालिगों के बीच का विवाद गुटबंदी और जातिगत समूह के बीच आग की तरह निरंतर फैल रहा है। माता-पिता की अनदेखी और राजनैतिक संरक्षण के चलते लड़कों में आज खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के लड़के घायल हुए हैं, लेकिन एक लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालातों […]
कासगंज में तिरंगा यात्रा को लेकर कहासुनी बवाल में बदल गई। पथराव के बाद गोलीबारी चलने से कई घायल हुए हैं, जिनमें एक युवक की मौत हो गई है एवं एक अन्य युवक की हालत गंभीर है। घटना संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने उपद्रवियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस […]
बदायूं जिला महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने की वारदातों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुख्यात है, इसके बावजूद यौन उत्पीड़न की वारदातों में कोई गिरावट नहीं आ पा रही है। यौन उत्पीड़न की जघन्य वारदातों के बीच किशोरियों को गोली का भी निशाना बनाया जाने लगा है। बीती रात एक और किशोरी को गोली मार […]
बदायूं जिले में सिद्ध हो गया है कि यहाँ कानून व्यवस्था नाम का कुछ है ही नहीं। पुलिस-प्रशासन उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाने में व्यस्त थी, तभी जिले भर दबंग आतंक मचा रहे थे। सुबह से शाम तक चारों दिशाओं में लाशें गिरती रहीं। चार हत्यायें दोपहर से पहले ही हो चुकी थीं एवं दोपहर […]
बदायूं जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह तार-तार होती नजर आ रही है। हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैसे जघन्य अपराध भी सामान्य वारदातों की तरह घटित हो रहे हैं। बुधवार को हत्याओं और लाशों के मिलने से जिला हिल गया। चारों दिशाओं में हाहाकार मचा हुआ है। कोतवाली सहसवान क्षेत्र के गाँव बसौलिया में […]
बदायूं जिले में ऐसा लग रहा है कि बदमाश थक जाते हैं, तो दो-चार दिन आराम करने के बाद पुनः बड़ी वारदात को अंजाम दे देते हैं। बीती रात बदमाशों ने बिसौली कोतवाली क्षेत्र में जमकर तांडव किया। महिलाओं की स्थिति में भी कोई सुधार नहीं हो पा रहा है, इस बार कादरचौक थाना क्षेत्र […]
उत्तर प्रदेश के जल निगम में हुईं 1300 भर्तियों के धांधली के प्रकरण में एसआईटी एक कदम आगे बढ़ गई है। सोमवार को निवर्तमान मंत्री व सपा नेता आजम खां लखनऊ में एसआईटी के सामने पेश हुए। एसआईटी ने आजम खां को नोटिस जारी कर तलब किया था। उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी की सरकार […]
बदायूं जिले में सहकारिता चुनाव को लेकर राजनैतिक वातावरण गर्मा गया है, वहीं रंजिश भी खुल कर सामने आने लगी है। दबंगई और गुंडई की घटनायें भी बढ़ने लगी हैं। चुनाव को लेकर आज ठाकुर और मौर्य भिड़ गये। गालियों की बौछार से शुरू हुई जंग लाठी-डंडों और फायरिंग में बदल गई। संघर्ष होने से […]
बदायूं जिले में भी भाजपा नेता फुल फॉर्म में आने लगे हैं। सदर कोतवाली के संतरी को गेट पर टोकने भर से भाजपा नेता अशोक भारती ने थप्पड़ जड़ दिया और रायफल छीन ली। पीड़ित संतरी के पक्ष में साथी होमगार्ड लामबंद हो गये हैं। कार्रवाई करने की मांग को लेकर होमगार्डों ने पहले कोतवाली […]
बदायूं जिले के पुलिस विभाग में ऑनर किलिंग की सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने छापा मार कर जलती हुई चिता से युवती की लाश बरामद कर ली। अधजला शव पुलिस ने सील कर दिया है एवं पुलिस घटना की जाँच करने में जुट गई है। सनसनीखेज वारदात बिसौली कोतवाली क्षेत्र के […]