अनुभवहीन एसओ फेल, अब किशोरी को गोली मारी, रेफर

अनुभवहीन एसओ फेल, अब किशोरी को गोली मारी, रेफर

बदायूं जिला महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने की वारदातों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुख्यात है, इसके बावजूद यौन उत्पीड़न की वारदातों में कोई गिरावट नहीं आ पा रही है। यौन उत्पीड़न की जघन्य वारदातों के बीच किशोरियों को गोली का भी निशाना बनाया जाने लगा है। बीती रात एक और किशोरी को गोली मार दी।

घटना उघैती थाना क्षेत्र के गाँव मोहम्मदगंज गोबरा की है, यहाँ बीती रात अमर सिंह की 15 वर्षीय बेटी सविता को गोली मार दी गई। घटना बीती रात लगभग 11 बजे की है। घटना के समय किशोरी सहित सभी परिजन सो रहे थे। गोली की आवाज सुन कर परिजन जगे, तब तक हमलावर भाग चुके थे। खून से लथपथ किशोरी की हालत देख परिवार के साथ मोहल्ला और गाँव में भी कोहराम मच गया। घायल को परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आये। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल किशोरी को बरेली को रेफर कर दिया।

उल्लेखनीय है कि उघैती थाने में अनुभवहीन एसओ प्रमेन्द्र कुमार की तैनाती के बाद से क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह तार-तार हो गई है। पिछले दिनों पशु चोर सगे भाईयों में गोली मार गये थे, जिनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस अभी तक मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जबकि आईजी मौके पर आकर तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश देकर गये थे। यह भी बता दें कि बुधवार को सहसवान कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया था, इसी तरह बिसौली कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को प्रेम प्रसंग के प्रकरण में मार दिया गया था। किशोरियों को मारने की इस तरह की वारदातें पहले कभी नहीं हुई हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply