नन्हें लाल कश्यप तैयार, भाजपा पिछड़ी, सपा भारी

नन्हें लाल कश्यप तैयार, भाजपा पिछड़ी, सपा भारी
नामांकन पत्र दाखिल करते नन्हें लाल कश्यप।
नामांकन पत्र दाखिल करते नन्हें लाल कश्यप।

बदायूं नगर पालिका परिषद के उपचुनाव का बिगुल बज चुका है, लेकिन अभी भाजपा का योद्धा तय नहीं हुआ है, वहीं सपा ने फातिमा रज़ा को ही समर्थन दे दिया है। उधर आज अनुभवी और लोकप्रिय नन्हें लाल कश्यप ने जुलुस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करा दिया, जिससे राजनैतिक दलों के घोषित व अघोषित प्रत्याशियों के होश उड़ गये हैं।

नामांकन पत्र जमा हो रहे हैं, लेकिन भाजपा अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। पूर्व मंत्री व जिले के प्रभारी धर्मपाल सिंह ने प्रदेश कमेटी के पास सात नाम भेजे हैं, जिनमें दीपमाला गोयल, अशोक भारती, धीरज सक्सेना, स्वतंत्र प्रकाश, अमित मथुरिया, राजेश्वर बेबी और पीसी शर्मा के नाम हैं। सूत्र बताते हैं कि इनमें एक-दो नाम सत्ताधारी दल के डमी हैं, जिनका नाम भाजपा ने घोषित किया, तो सपा प्रत्याशी को ही लाभ होगा।

सपा ने सदर विधायक आबिद रज़ा की पत्नी फातिमा रज़ा को ही समर्थन दे दिया है। फातिमा रज़ा पिछले चुनाव में भी प्रत्याशी थीं, लेकिन भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले हार गई थीं। इस बार उनका पलड़ा भारी नजर आ रहा है, क्योंकि भाजपा के पास सशक्त प्रत्याशी नहीं है, साथ ही आबिद रज़ा के बड़े राजनैतिक विरोधी वसीम अहमद अंसारी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

उधर आज अनुभवी और लोकप्रिय नन्हें लाल कश्यप ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करा दिया है, जिससे राजनैतिक दलों के घोषित व अघोषित प्रत्याशियों के होश उड़ गये हैं। माना जा रहा है कि सपा प्रत्याशी फातिमा रज़ा और नन्हें लाल कश्यप के बीच ही मुकाबला होगा। हालाँकि चुनाव के संबंध में पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता। पल भर में पलड़ा भारी और हल्के हो जाते हैं। नन्हें लाल कश्यप के साथ नामांकन के समय डॉ. विकास सक्सेना, राधेश्याम यादव, सरदार नरेंद्र सिंह, अजय कुमार, योगेन्द्र सागर, राजीव शर्मा, समी अहमद, फिरोज खान, भानु प्रताप सिंह और जुबैर हुसैन मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply