धर्मेन्द्र, ओमकार, आबिद, आशीष, आशुतोष, ब्रजेश ने मनाई ईद

धर्मेन्द्र, ओमकार, आबिद, आशीष, आशुतोष, ब्रजेश ने मनाई ईद

बदायूं जिले में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। लोग गले मिल कर एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशियाँ मना रहे हैं। सांसद धर्मेन्द्र यादव, पूर्व राज्यमंत्री व विधायक ओमकार सिंह यादव, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व डीसीबी चेयरमैन ब्रजेश यादव व पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य ने गले मिल कर लोगों को ईद की बधाई दी।

सांसद धर्मेन्द्र यादव क्षेत्र के लोगों के बीच रह कर ईद का पर्व मनाने को इतने उतावले थे कि बीती रात ही बदायूं पहुंच गये। सुबह होते ही सांसद ईद गाह पहुंच गये और छोटे सरकार पर जाकर उन्होंने चादर भी चढ़ाई। सांसद ने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा को गले मिल कर ईद की बधाई दी, जिसके बाद दोनों ने मिल कर हजारों लोगों के साथ पर्व मनाया। धर्मेन्द्र यादव और आबिद रजा शहर में भी कई स्थानों पर गये और लोगों को ईद की बधाई दी, इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने भी लोगों के गले मिल कर ईद की बधाई दी।

इसके अलावा पूर्व राज्यमंत्री व सहसवान क्षेत्र के विधायक ओमकार सिंह यादव ने क्षेत्र में पहुंच कर लोगों के साथ ईद मनाई, साथ ही डीसीबी के पूर्व चेयरमैन व युवा सपा नेता ब्रजेश यादव ने लोगों से मिल कर ईद की बधाई दी। पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य “राजू” ने चेयरमैन अबरार अहमद और महेंद्र प्रताप सिंह के साथ पहुंच कर बिसौली में ईद मनाई। वजीरगंज में पूर्व चेयरमैन व चेयरमैन पति उमर कुरैशी ने लोगों को ईद की बधाई दी।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply