बरेली में 7 दिसंबर को फिर उमड़ेगा समाजवादियों का सैलाब

बरेली में 7 दिसंबर को फिर उमड़ेगा समाजवादियों का सैलाब
समाजवादी पार्टी की बैठक को संबोधित करते राम आसरे विश्वकर्मा और मौजूद नेतागण।
समाजवादी पार्टी की बैठक को संबोधित करते राम आसरे विश्वकर्मा और मौजूद नेतागण।

बरेली में 7 दिसंबर को समाजवादी पार्टी विशाल रैली का आयोजन करने जा रही है, जिसे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। रैली की सफलता के लिए समाजवादी पार्टी के सिपाही जुट गये हैं। प्रदेश के राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने शुक्रवार को बदायूं में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए अभी से जुट जायें।

बदायूं विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक सपा नेता फखरे अहमद शोबी के स्कूल में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि नोट बंद करने से आम आदमी परेशान है। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। बोले कि जो जनता को तकलीफ देता है, जनता उसे तख्त से उतार देती है। उन्होंने बरेली में 7 दिसंबर को होने वाली रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान भी किया।

बैठक की अध्यक्षता करते सपा जिलाध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव ने कहा कि रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से जुट जाना चाहिए। रैली में बदायूं की रिकॉर्ड संख्या होनी चाहिए। महासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान ने कहा कि जनता ने तय कर लिया है कि प्रदेश में पुनः सपा की ही सरकार लानी है।

सपा जिला सचिव बलवीर सिंह यादव, नगर अध्यक्ष तनवीर हसन खां, अहमद परवेज, युवजन सभा के प्रांतीय सचिव नवनीत कुमार गुप्ता “शोंटू” और शोयब नकवी ने भी विचार व्यक्त किये। बैठक में जितेन्द्र कश्यप, काजी रऊफ, प्रभात अग्रवाल, जमील अहमद, हर्षवर्धन, सगीर अहमद, आलम कुरैशी, अमिरुद्दीन, मल्लन मियां, इशरत, सलीम अहमद, नईम अहमद, शावेज अली, शाहवाज हुसैन, निहाल अली, आबिद अली, अशफाक अली सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन आमिर सुल्तानी ने किया।

Leave a Reply