केशव प्रसाद मौर्य नाम के हैं, उनकी नेम प्लेट हटाई गई: सांसद

केशव प्रसाद मौर्य नाम के हैं, उनकी नेम प्लेट हटाई गई: सांसद

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेन्द्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी और सरकार पर जोरदार हमला बोला। इलाहाबाद की घटना और यौन उत्पीड़न की वारदातों को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया, वहीं भाजपा को पिछड़ा विरोधी करार देते हुए कहा कि केशव प्रसाद मौर्य की नेम प्लेट हटवा दी गई थी।

मौर्य, शाक्य, कुशवाह, सैनी सम्मेलन के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए इलाहाबाद की घटना के सन्दर्भ में सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि कभी नहीं देखा होगा कि महिलाओं को जेंट्स पुलिस वालों ने मारा हो, पीटा हो, खींचा हो। भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात करती है, बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने की बात करती है, उनकी सरकार में महिलाओं का इतना अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि संभल में बड़ी घटना हुई, बिसौली में हुई, साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश में महिलाओं का अपमान हो रहा है।

सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछड़े समझें, केशव प्रसाद मौर्य नाम के लिए हैं, उनकी नेम प्लेट हटाई गई दफ्तर से, वे आज मंच पर भी नहीं थे, यह पिछड़ों के साथ अन्याय है, इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा के अलावा अन्य तमाम सपा नेता मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply