मंडल स्तरीय सम्मेलन से पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल “पप्पी भैया” ने किया शक्ति प्रदर्शन

मंडल स्तरीय सम्मेलन से पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल “पप्पी भैया” ने किया शक्ति प्रदर्शन

बदायूं के एक निजी बैंकट लॉन में समाजवादी व्यापार सभा का मंडल स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल “पप्पी भैया” ने सम्मेलन के द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि संजय गर्ग ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में व्यापारी पूरी तरह से बर्वाद हो गया है। एक देश, एक कर के नाम पर भाजपा सरकार ने पांच स्तरीय टैक्स व्यापारियों पर थोप दिया है। जीएसटी के नियमों में अब तक 975 संशोधन किये जा चुके है, जिससे स्पष्ट होता है कि देश के चन्द कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पंहुचाने के लिए जीएसटी का टैक्स बहुत जल्दबाजी में व्यापारियों पर थोपा गया है। एनपीए के नाम पर लगभग डेढ़ करोड़ के खातों का संचालन बन्द करके अंबानी व अडानी जैसों का लाखों करोड़ रूपया कर्ज माफ कर दिया गया है। प्रदेश का व्यापारी अब भी कालेधन की वापसी का इंतजार कर रहा है, सरकारी आंकड़ों के अनुसार 99.30 प्रतिशत पुराने नोट बदले जा चुके है, जबकि धरातल पर सच्चाई यह है कि यदि देश की पूरी पुरानी करेंसी नई करेंसी से बदल दी जाये तब, उसका आंकड़ा 100 प्रतिशत से भी अधिक होगा। इससे स्पष्ट होता है कि नोटबन्दी के नाम पर लाखों-करोड़ों रूपयों का घोटाला किया गया है। इसी घोटाले से देश व प्रदेश की जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा के आईटी सेल द्वारा पुलवामा हमले को प्रचुरता से प्रसारित किया गया। अब समय आ गया कि प्रदेश का व्यापारी एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संलल्प ले।

सम्मेलन के संयोजक पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल “पप्पी भैया” ने शक्ति प्रदर्शन कर स्वयं के होने का अहसास करा दिया, उन्होंने सम्मेलन में आये लोगों का आभार जताया।  विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनोज पोरवाल तथा कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता मौजूद रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता धर्मेन्द्र यादव ने और संचालन राजीव राज गुप्ता ने किया।

सम्मेलन में सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, बरेली के सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, शाहजहांपुर के सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना यासीन उस्मानी, पूर्व विधायक आशीष यादव, पूर्व विधायक मुस्लिम खां, पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य, हिमांशु यादव, हाजी रईस अहमद, यासीन अहमद गद्दी, वीरेन्द्र धींगडा, पवन गुप्ता, अखिल रस्तोगी, राजेश अग्रवाल, गौरव जैसवाल, सुरेन्द्र सिंह भाटिया, अल्का यादव, सौरभ गुप्ता, दीपक वर्मा, धीरेन्द्र यादव, राम प्रवेश यादव, गोपी वल्लभ शर्मा, अनिल दीक्षित, टेड़ामल अग्रवाल, बलवीर सिंह यादव, मोतशाम सिद्दीकी, रामेश्वर शाक्य, शशांक यादव, विपिन यादव, अवधेश यादव, फरहत अली, भानू यादव, वैभव उपाध्याय, राजू यादव, वसीम, अली अल्वी, प्रताप यादव, रईस अहमद, अवधेश, रंजीव वार्ष्णेय “सिक्की”, कल्लू राठी, वसी अहमद, राहिल, उमेश वार्ष्णेय, चेतन और प्रभात अग्रवाल सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply