राष्ट्रीय लोकदल के शामिल होने से और मजबूत हुआ महागठबंधन: धर्मेन्द्र

राष्ट्रीय लोकदल के शामिल होने से और मजबूत हुआ महागठबंधन: धर्मेन्द्र

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सहसवान विधान सभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी का विशाल संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। युवाओं के चहेते नेता ब्रजेश यादव पिछले कई दिनों से सम्मेलन की सफलता की तैयारियों में जुटे हुए थे। ब्रजेश यादव के आह्वान पर अपेक्षा से भी ज्यादा भीड़ आ गई। सम्मेलन में आई भीड़ ने बदायूं शहर और बिसौली के सम्मेलन को बहुत पीछे छोड़ दिया, इन दोनों सम्मेलनों में जितनी भीड़ आई थी, उससे ज्यादा भीड़ सहसवान में दिखाई दी, जिससे ब्रजेश यादव की क्षेत्र में जमकर वाह-वाह हो रही है।

पूर्व राज्यमंत्री व क्षेत्रीय सपा विधायक ओमकार सिंह यादव की उपस्थिति में सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के महागठबंधन से भाजपा व उनके नेता बुरी तरह से बौखला गये हैं, पूरे प्रदेश में भाजपा का जनाधार समाप्त हो चुका है। छात्र, नौजवान, किसान, दलित, पिछड़े व अल्संख्यक सहित समाज का हर वर्ग महागठबंधन के साथ है तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोकदल के महागठबंधन के साथ आने की घोषणा कर दी है, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश में महागठबंधन और अधिक मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों को बांटने का षडयंत्र किया है। समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने महागठबंधन कर के ऐतिहासिक फैसला लिया है। केंद्र की भाजपा सरकार संविधान में निहित कानूनों को बदलकर नये काले कानून बनाने का षडयंत्र कर रही है, जिससे पिछड़े व दलितों को उचित न्याय न मिल सके। प्रदेश की जनता भाजपा के इस कुकृत्य को समझ चुकी है तथा आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया कर के ही दम लेगी।

कार्यकर्ता सम्मेलन में संयुक्त रूप से अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, बसपा जिलाध्यक्ष लाखन सिंह, अल्संख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना यासीन उस्मानी, पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव, मुख्य जोन इंचार्ज जयपाल सिंह, पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष हेमेन्द्र गौतम, किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन ब्रजेश यादव और सुरेश पाल सिंह चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संचालन नवाव सिंह यादव ने किया।

इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौ. नरोत्तम सिंह, यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हाजी वसीम अहमद अंसारी, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राजू यादव, शानू चौधरी, रवीन्द्र शाक्य, पालिका में सांसद प्रतिनिधि जमशेद गुड्डू, रामेश्वर शाक्य, और प्रभात अग्रवाल सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। सांसद ने शोयब नकवी के साथ स्थानीय पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी भेंट किये।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply