नई सोच के नेता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने को आतुर है प्रदेश की जनता: ब्रजेश

नई सोच के नेता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने को आतुर है प्रदेश की जनता: ब्रजेश

बदायूं जिले में हर दल का नेता डीसीबी के पूर्व चेयरमैन ब्रजेश यादव की सक्रियता और मेहनत का लोहा मानता है। चुनाव के दिनों में हर नेता मेहनत करता है पर, ब्रजेश यादव का सहसवान विधान सभा क्षेत्र में रहना सामान्य दिनचर्या का हिस्सा है, वे बारिश, गर्मी, ठंड सहित हर मौसम और हर परिस्थिति में प्रत्येक दिन दर्जन भर गांवों में जाते हैं और आम जनता के बीच रह कर उनके सुख-दुःख का हिस्सा बनते हैं, इसीलिए सहसवान विधान सभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी सहित कोई भी विपक्षी दल धरातल पर टिक नहीं पा रहा है। ब्रजेश यादव की कड़ी मेहनत के कारण क्षेत्र की आम जनता के बीच यह आम धारणा बन चुकी है कि ब्रजेश यादव के सामने कोई टिक नहीं सकता।

रविवार को भीषण गर्मी के बावजूद ब्रजेश यादव पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष यादव और बिल्सी क्षेत्र के नेता उदयवीर शाक्य के साथ क्षेत्र में पहुंचे। गाँव कोठा में स्थित आश्रम पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित किये गये कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, यहाँ आश्रम के महंत से आशीर्वाद लिया। समाजवादी पार्टी की नीतियों और ब्रजेश यादव की कार्य प्रणाली से खुश होकर भोयस, बांस बरौलिया और सादात नगर नाचनी के तमाम गणमान्य नागरिक विभिन्न दलों से त्याग पत्र देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए, इस दौरान पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए ब्रजेश यादव ने कहा कि उनके जीवित रहते किसी भी कार्यकर्ता के मान-सम्मान और स्वाभिमान को ठेस नहीं पहुंचने दी जायेगी।

ब्रजेश यादव ने कहा कि नई सोच के प्रभावशाली नेता अखिलेश यादव को आम जनता मुख्यमंत्री बनाने को आतुर है, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश को आगे ले जाने का काम कर रहे थे लेकिन, भाजपा ने प्रदेश को पुनः बहुत पीछे पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने यूपी- 100 जैसी क्रन्तिकारी सेवा देकर आम जनता के स्वाभिमान की रक्षा की, वहीं एंबुलेंस सेवा से मृत्यु दर में बड़ी गिरावट आई है। जो परिवार इलाज के अभाव में बर्बाद हो जाते थे, उन्हें एंबुलेंस सेवा ने खुशियाँ दी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को अखिलेश यादव जैसे मुख्यमंत्री की बेहद जरूरत है। जनता चाहती भी है कि वे ही अगले मुख्यमंत्री हों पर, भाजपा वालों को दुष्प्रचार करने में महारथ हासिल है, इनके दुष्प्रचार से आम जनता को न सिर्फ बचा कर रखना है बल्कि, आम जनता को लगातार जागरूक करते रहने की भी जरूरत है। चुनाव तक प्रत्येक कार्यकर्ता बेहद सतर्क रहे और आम जनता के बीच समाजवादी पार्टी एवं अखिलेश यादव की खूबियों की चर्चा करता रहे, इस दौरान सैकड़ों क्षेत्रीय नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply