विधायक का एक और रिटर्न गिफ्ट, रोडवेज वर्कशॉप का भूमि पूजन

विधायक का एक और रिटर्न गिफ्ट, रोडवेज वर्कशॉप का भूमि पूजन

बदायूं विधान सभा क्षेत्र के विधायक महेश चंद्र गुप्ता एक के बाद एक रिटर्न गिफ्ट दे रहे हैं। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष वीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष हरीश कुमार शाक्य के साथ विधायक ने रोडवेज वर्कशॉप का भूमि पूजन किया। वर्कशॉप 6 करोड़ 80 लाख रूपये की लागात से बनेगा।

समारोह में उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष वीएल वर्मा ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है, आज भाजपा का स्थापना दिवस है और स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर रोडवेज वर्कशाप का भूमि पूजन हुआ है। उन्होंने कहा कि रोडवेज के वर्कशॉप बनने से शहर के अन्दर लगने वाले जाम से जनता को मुक्ति मिलेगी, आप लोगों ने महेश चंद्र गुप्ता को विधायक बनाया है, यह बदायूं के विकास के लिये निरन्तर प्रयास करते हैं, इसी का परिणाम है कि इन्होंने मेहनत कर के सरकार से धन आवंटित कराया और रोडवेज वर्कशॉप का कार्य प्रारंभ हो गया। श्री वर्मा ने कहा कि वह भी बदायूं के लिये हर सम्भव प्रयास करते रहेंगे।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा आज बदायूं नगर वासियों का वह सपना पूरा हो रहा है, जिसकी काफी समय से जरूरत थी। बोले- नया वर्कशॉप बनने से जाम से मुक्ति मिलेगी और इस क्षेत्र का विकास भी होगा। श्री गुप्ता ने कहा कि उन्होंने बदायूं नगर में सड़क चौड़ीकरण हेतु कई करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे हैं, जिसके स्वीकृति होते ही शहर की जनता को जाम से पूरी तरह छुटकारा मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता से जो वादे किये थे, उसे पूरा करने का निरन्तर प्रयास कर रहे हैं, प्रदेश में हमारी सरकार है, हम बदायूं के विकास के लिये कोई कसर नही छोड़ेंगे, बदायूं की जनता के लिये वे हर समय तत्पर रहते हैं।

जिलाध्यक्ष हरीश कुमार शाक्य ने कहा कि हमारी सरकार का नारा है सबका साथ, सबका विकास, इस वर्कशॉप के बनने से सभी को लाभ मिलेगा, क्योंकि जाम से सभी लोग ग्रस्त हैं। अंत मे जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शहर के साथ जिले भर में इसी तरह विकास कार्य होते रहेंगे।

इस अवसर पर चेयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल, अशोक भारती, नेकपाल सिंह, जिला महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित मौर्य, जिला महामंत्री शारदेन्दु पाठक, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, एआरटीओ, एआरएम, मुनीश अग्रवाल, तीर्थेन्द्र पटेल, राजेन्द्र मथुरिया, अरुण महाजन, अमित महाजन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा राठौर, पूनम गुप्ता, अमिता उपाध्याय, अमन गुप्ता, नवनीत गुप्ता, विनीत पांडे, शरद भारद्वाज, अशोक गुप्ता, राजकुमार प्रजापति, सनी चौहान, पवन शर्मा, अजय मथुरिया, मनोज गुप्ता, कमलजीत भूरानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भाजपा सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply