जिले की कई राजनैतिक हस्तियाँ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं

जिले की कई राजनैतिक हस्तियाँ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं

बदायूं जिले में अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावशाली कई राजनैतिक हस्तियाँ समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। भाजपा नेताओं ने पार्टी में शामिल हुए लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया, इन हस्तियों के शामिल होने से भाजपा को तात्कालिक कई लाभ हो सकते हैं।

भाजपा कार्यालय पर जिला पंचायत सदस्य ठा. संदीप कुमार सिंह “लक्खा भैया” और जिला पंचायत सदस्य ठा. अंबुज कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती, पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व विधायक योगेन्द्र सागर ने दोनों हस्तियों का जोरदार स्वागत किया। बता दें कि ठा. संदीप कुमार सिंह “लक्खा भैया” और ठा. अंबुज कुमार सिंह अपने-अपने क्षेत्रों में राजनैतिक दृष्टि से प्रभावशाली माने जाते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का उप-चुनाव होने वाला है, जिसमें इनकी भूमिका अहम रहेगी।

राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर जिलाध्यक्ष अशोक भारती ने ठा. सुशील कुमार सिंह को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। ठा. सुशील कुमार सिंह क्षेत्र पंचायत हैं और वे उझानी ब्लॉक में होने वाले उप-चुनाव में क्षेत्र पंचायत पद के लिए भाजपा से टिकट के दावेदार माने जा रहे हैं, उनका शेखूपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक धर्मेन्द्र शाक्य “पप्पू भैया” ने भी माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply