एक और अज्ञात महिला का शव मिला, हत्या की आशंका, क्षेत्र में दहशत

एक और अज्ञात महिला का शव मिला, हत्या की आशंका, क्षेत्र में दहशत

बदायूं जिले में महिलाओं की हत्याओं का सिलसिला नहीं रुक पा रहा है। झाड़ियों में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चायें की जा रही हैं।

उझानी कोतवाली क्षेत्र में गाँव अचौरा के निकट पटपरागंज के रास्ते पर झाड़ियों में सुबह महिला का शव देखा गया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी तो, पुलिस ने मौके पर जाकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया में जुटी है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। महिला श्रृंगार किये हुए है एवं उसके बाल कटे हुए हैं, जिससे तंत्र के चलते हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। महिला की उम्र 45 वर्ष के करीब मानी जा रही है।

उधर थाना बिनावर क्षेत्र में बंद भट्टे के कमरे में पिछले दिनों महिला की गोली मार कर हत्या की गई थी, जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है, अभी तक महिला की शिनाख्त तक नहीं हो सकी है, इसी तरह फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में कई महिलाओं की हत्या हुई थी पर, पुलिस सभी घटनाओं को दबा गई। असलियत में पुलिस अज्ञात शव के मामलों को जीडी पर दर्ज नहीं करती, जिससे हत्यारे बच निकलते हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply