भाजपा नेताओं और अफसरों ने गरीबों को कंबल उड़ा कर भेजा घर

भाजपा नेताओं और अफसरों ने गरीबों को कंबल उड़ा कर भेजा घर

बदायूं में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष बीएल वर्मा, उपाध्यक्ष जितेन्द्र सक्सेना, जिलाध्यक्ष हरीश कुमार शाक्य, शेखूपुर क्षेत्र के विधायक धर्मेंद्र कुमार शाक्य, नगर पालिका परिषद की चेयरमैन दीपमाला गोयल, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य तमाम नेताओं की उपस्थित में 800 कंबल वितरित किए गए। गरीब असहाय व्यक्तियों को नेताओं और अफसरों ने अपने हाथों से उड़ाकर घर भेजा।

इस अवसर पर गरीब पात्र व्यक्तियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। शुक्रवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस परेड ग्राउंड में बताया प्रधानमंत्री आवास पात्र लाभार्थियों को एक लाख 20 हजार रुपए का दिया जाता है। पहली किस्त 40,000, दूसरी किस्त 70000 तथा तीसरी किस्त 10,000 रुपए की दी जाती है, यह धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में दी जाती है।

उन्होंने बताया कि आवास के साथ ही 12 हजार रुपए धनराशि का स्वच्छ शौचालय भी दिया जाता है। पात्र व्यक्तियों की सूची गांव में चस्पा की जाएगी। जिस व्यक्ति का नाम लिस्ट में है, वह किसी बिचौलिए के चक्कर में न पड़ें, सीधे अपने बैंक खाते से राशि निकालें और अपना भवन निर्माण स्वयं कराएं, इस अवसर पर एसपी सिटी कमल किशोर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव तथा उप जिलाधिकारी सदर पारसनाथ मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply