भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पुलिस-प्रशासन ने जमकर की मनमानी: धर्मेन्द्र

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पुलिस-प्रशासन ने जमकर की मनमानी: धर्मेन्द्र

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने पुलिस-प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। धर्मेन्द्र यादव ने कांग्रेस पर भी मिल कर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के यहाँ पड़ा छापा भी नाटक था, साथ ही दावा किया कि तीसरे चरण की सभी सीटों पर गठबंधन जीतेगा।

धर्मेन्द्र यादव ने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शायद, भाजपा के कार्यकर्ताओं से भी ज्यादा मेहनत पुलिस-प्रशासन ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर, सीओ और कुछ एसडीएम ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मेहनत की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भी मिलीभगत से चुनाव लड़ा, कांग्रेस भी उसी एलाइंस में चली गई। उन्होंने कहा कि तीनों लोग मिल कर हम से चुनाव लड़े। बोले- सपा, बसपा, रालोद के नेताओं के साथ सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ समर्थकों और आम जनता का धन्यवाद है, जिन्होंने कांशीराम और डॉ. लोहिया की विचारधारा को अपनाया और संसद जाने का मार्ग प्रशस्त किया।

उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के यहाँ पड़ा छापा भी नाटक था, वे छापे से पहले मोटरसाईकिल से चले गये, उनकी गाड़ी वहीं खड़ी थी। उन्होंने दावा किया कि पहले और दूसरे चरण की तरह ही तीसरे चरण में भी गठबंधन सभी दस सीटें जीतेगा, साथ ही अगले चरणों में भी गठबंधन आगे रहेगा।

यह भी बता दें कि मंगलवार को मतदान समाप्त होने के बाद भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य ने भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कई गंभीर आरोप लगाये थे। उन्होंने भी सपा पर बूथ कैप्चर करने के प्रयास का आरोप मढ़ा था, दोनों ही ओर से पुलिस-प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया जा रहा है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply