पार्टी पदाधिकारी ने अखिलेश यादव से किया चुनाव लड़ने का आग्रह

पार्टी पदाधिकारी ने अखिलेश यादव से किया चुनाव लड़ने का आग्रह

बदायूं जिले की समाजवादी पार्टी में राजनैतिक हल-चल निरंतर बढ़ रही है। अब समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है और तमाम बातें लिखते हुए चुनाव लड़ने का आग्रह किया है।

शहर कमेटी में उपाध्यक्ष अफसर अली खान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि आप पार्टी हित में बदायूं लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ें, आपकी बदायूं से ऐतिहासिक जीत होगी, आप का चुनाव लड़ना इसलिए आवश्यक है कि इस समय बदायूं लोकसभा के जो हालात हैं, वह बद से बदतर हैं। धर्मेंद्र यादव और आबिद रजा में खुली जंग चल रही है। धर्मेंद्र यादव पर पार्टी विरोधी व मुस्लिम विरोधी होने के आरोप लग रहे हैं।

29 जुलाई को पार्टी के सम्मेलन में सांसद के सामने मुसलमानों पर अभद्र टिप्पणी की गई, हाल ही में रामेश्वर यादव ने हुजूर पाक की शान में गुस्ताखी की है, वह सांसद के पक्ष में लिखा है, जिससे पूरे जिले के मुसलमानो में रोष है। आबिद रजा मुसलमानों के नेता हैं। 2014 में चुनाव में आपके के कहने पर बसपा प्रत्याशी मुसलमान होने के बावजूद आबिद रजा ने मेहनत कर के लोकसभा क्षेत्र में मुसलमान वोट धर्मेंद्र यादव को डलवाए, बदायूं जिले का आम मुसलमान आबिद रजा की बात इसलिए मानता है कि आबिद रजा मुसलमानों की हिमायत बहुत मजबूती से करते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र यादव ने भाजपा नेताओं से मिलकर आबिद रजा का रिसॉर्ट तुड़वा दिया, जिससे बीजेपी के लोगों ने जश्न मनाया गया, इसलिए धर्मेंद्र यादव से पूरे जिले का मुसलमान नाराज हो गया है।

धर्मेंद्र यादव मुस्लिम विरोधी कार्य करते हैं, भाजपा एवं आरएसएस से सांठ-गांठ रखते हैं। अब यह बात मुसलमानों में जगजाहिर हो चुकी है। 2014 के चुनाव में गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में 62000 हजार वोट भाजपा को पड़ा था, इससे यादव समाज की भी नाराजगी धर्मेंद्र यादव के खिलाफ साफ चमकती है, इसलिए धर्मेंद्र यादव को इस बार यादव समाज का भी वोट अधिक संख्या में नहीं मिलेगा और मुसलमान वोट भी धर्मेन्द्र यादव को नहीं मिलेगा, 2019 के चुनाव में जीतने की तो बात छोड़ो, वे चुनाव की लड़ाई से बाहर हो जाएंगे, इसलिए यदि बदायूं लोकसभा की सीट अगर सपा को बरकरार रखनी है तो, आपका बदायूं चुनाव लड़ना पार्टी हित में अति आवश्यक है।

पत्र में लिखा है कि आपको यादव वोट 100% मिलेंगे, आपको मुसलमान भी 100% मिल जाएगा, आबिद रजा भी आपका चुनाव खुलकर लड़ाएंगे, क्योंकि आबिद रजा की नाराजगी सिर्फ धर्मेंद्र यादव से है, पार्टी से या आपसे नहीं है और आपको यह भी बता दें आबिद रजा जिले में मुसलमानों की हिमायत करते हैं, इसीलिए धर्मेंद्र यादव मुस्लिम विरोधी गतिविधियों के कारण आबिद रजा और धर्मेंद्र यादव में जंग छिड़ जाती है। पहले भी आबिद रजा अंडर ग्राउंड केबिल के खिलाफ धर्मेंद्र यादव से लड़ गए थे, अब बदायूं शहर की जनता अंडर ग्राउंड केबल पर रो रही है, क्योंकि शहर की सड़कें तोड़कर कुल 6 इंची पर अंडर ग्राउंड केबिल डाल दी गई, जिससे बकरी, भैंस, घोड़ा करंट लगने से मर चुके हैं, गरीब जनता को अब पहले के मुकाबले 4 गुना अधिक बिल देना पड़ रहा है। आम जनता शहर में यह चर्चा करती नजर आ रही है। आबिद रजा ठीक थे, धर्मेंद्र यादव ने अंडरग्राउंड केबिल मानक के विपरीत डलवा कर शहर को बर्बाद कर दिया है, इसलिए धर्मेंद्र यादव से मुसलमानों के साथ आम जनता भी परेशान है। धर्मेंद्र यादव आपके भाई हैं, इसलिए आप के सम्मान में विरोध करने के लिए सड़कों पर नहीं उतरते हैं, आप हमारे नेता हैं, आपको सच्चाई से अवगत कराना हमारा फर्ज है।

पत्र में लिखा है कि आपसे दिल की गहराइयों से यह ख्वाहिश है कि आप हर हाल में बदायूं लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ें वरना, समाजवादी पार्टी को नुकसान होना तय है। मैं 25 साल से समाजवादी पार्टी का सक्रिय सदस्य भी रहा हूँ तथा समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा का 1988 से 1992 तक जिलाध्यक्ष भी रह चुका हूँ, इसलिए पार्टी हित, मुसलमानों के हित में, आपके हित में, सपा कार्यकर्ताओं के हित में, बदायूं के मजदूर गरीब, किसानों के हित में, आपका बदायूं लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना अति आवश्यक है, मैंने बहुत कड़वा सच इस खत में लिखा है, यह खत आज के बदायूं की समाजवादी पार्टी के हालात को देख कर लिखना बेहद जरूरी था।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply