अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने फल बांटे

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने फल बांटे

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक शुभकामनायें दे रहे हैं, वहीं बच्चों, गरीबों, बुजुर्गों और मरीजों को फल वितरित करते नजर आ रहे हैं।

सांसद धर्मेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनायें प्रेषित की हैं, वहीं पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव और सपा के लोकप्रिय युवा नेता ब्रजेश यादव ने भी शुभकामनायें भेजी हैं। गाँधी नगर स्थित सपा कार्यालय पर केक काटते हुए जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया, इस दौरान जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सुरेश पाल सिंह चौहान, गुलफाम सिंह यादव, स्वाले चौधरी, सलीम अहमद, राजू सिंह, अनीस सिद्दीकी, आमोद गुप्ता, रणवीर सिंह और प्रभात अग्रवाल सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा बदायूं लोकसभा क्षेत्र में भी जगह-जगह जन्मदिन मनाया जा रहा है। युवा सपा नेता अमित यादव के नेतृत्व में कस्बा बबराला में जन्मदिन मनाया गया एवं मरीजों को फल वितरित किये गये, इस दौरान डॉ. वीएस यादव, रूपेश यादव, देवेन्द्र सिंह, मुकेश गुप्ता, लालू यादव, सचिन यादव, शशिकांत वार्ष्णेय, बाबू खान, नवनीत सिंह, राजा यादव, सुमित यादव और नाजिम सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply