प्रभात अग्रवाल सांसद धर्मेन्द्र यादव के विधिवत मीडिया प्रभारी घोषित

प्रभात अग्रवाल सांसद धर्मेन्द्र यादव के विधिवत मीडिया प्रभारी घोषित

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कर्मठ व जुझारू युवा प्रभात अग्रवाल को अपना विधिवत मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। हालाँकि प्रभात अग्रवाल लंबे समय से व्यवहारिक रूप से मीडिया प्रभारी ही हैं, उनके मनोनयन पर तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

लाबेला चौक के निकट रहने वाले प्रतिष्ठित हरीश चन्द्र अग्रवाल के पुत्र प्रभात अग्रवाल लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव के कार्यकाल से ही वे समाजवादी पार्टी के प्रेस नोट जारी कर रहे हैं। धर्मेन्द्र यादव बदायूं आये तो, वे उनके प्रेस नोट भी जारी करने लगे। प्रभात अग्रवाल पर समाजवादी पार्टी में कई महत्वपूर्ण दायित्व रहे हैं पर, उन्हें जिले का मीडिया प्रभारी विधिवत अब नियुक्त नहीं किया गया था। हालाँकि उन्हें सांसद और सपा का मीडिया प्रभारी के रूप में ही जाना जाता है।

अब सांसद धर्मेन्द्र यादव ने उन्हें लिखित रूप से अपना मीडिया प्रभारी नियुक्त कर दिया। जारी किये गये पत्र में लिखा है कि प्रिंट और इलैक्ट्रोनिक मीडिया को दी जाने वाली जानकारी प्रभात अग्रवाल द्वारा दी जाया करेगी। प्रभात अग्रवाल के मनोनयन पर तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply