आबिद रजा जिला और कौम के नेता हैं, अब गलती नहीं होगी: सगीर

आबिद रजा जिला और कौम के नेता हैं, अब गलती नहीं होगी: सगीर

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में चुनाव हो चुके हैं लेकिन, आरोप-प्रत्यारोपों का दौर अभी भी जारी है। सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया तो, कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता आबिद रजा ने भी आरोप लगा दिए। आबिद रजा के आरोपों के बाद सपा अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष सगीर अहमद ने भी आबिद रजा पर आरोप लगाये। अब एक ऑडियो सामने आया ही, जिसमें बताया जा रहा है कि सगीर अहमद अपने बयान से मुकरते गये हैं।

ऑडियो में आबिद रजा के प्रतिनिधि सरताज खान और सपा अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष सगीर अहमद के बीच फोन पर हुई वार्ता बताई जा रही है। धर्मेन्द्र यादव ने कांग्रेस को चुनावी भूमिका के लिए कठघरे में खड़ा किया था, इस पर आबिद रजा ने धर्मेन्द्र यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव में खरीद-फरोख्त करने का भी आरोप लगाया था। आरोप-प्रत्यारोपों के क्रम में सपा अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष सगीर अहमद का भी बयान आया, जिसमें उन्होंने आबिद रजा पर सवाल किये किये।

अब आबिद रजा के प्रतिनिधि सरताज खान और सगीर अहमद के बीच हुए वार्तालाप का ऑडियो सामने आया है, जिसमें वे बयान से मुकरते नजर आ रहे हैं, साथ ही सगीर अहमद आबिद रजा को जिले और कौम का नेता बताते हुए प्रशंसा करते भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि आबिद रजा के बारे में अफवाह फैलाई जा रही थी कि सपा छोड़ने के बाद आबिद रजा के आजम खान से संबंध विच्छेद हो गये हैं पर, यह भी सच नहीं है, उनके संबंध दल-गत राजनीति से ऊपर बताये जाते हैं, जो आज भी कायम हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply