तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुये सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव का कार्यक्रम जारी

तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुये सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव का कार्यक्रम जारी

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक एवं राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुये तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। शिवापाल सिंह यादव का कार्यक्रम जारी होते ही कार्यकर्ताओं में जोश आ गया है।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि शिवपाल सिंह यादव 14 मार्च को इटावा के सैफई से सुबह 8:30 बजे प्रस्थान करेंगे, फिर मैनपुरी, एटा, कासगंज होते हुये कछला दिशा से बदायूं लोकसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे, इसके बाद दहेमू, छ्तुइया, उझानी, जिरौली, नौशेरा, बाला जी मंदिर पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा, इसके बाद वे बड़े सरकार की दरगाह पर चादरपोशी करेंगे, फिर अल्फारिया अस्पताल, शब्बीर खान की कोठी, कचहरी, संतोष सिंह तिराहा पर भव्य स्वागत किया जायेगा। पत्रकारों से वार्ता करने के बाद शिवपाल सिंह यादव धर्मेन्द्र यादव के आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे।

आशीष यादव ने बताया कि 15 मार्च को शिवपाल सिंह यादव सुबह 9 बजे सहसवान विधान सभा क्षेत्र के लिये प्रस्थान कर जायेंगे, जहाँ मुजरिया, वसावन, मटकुली, छोकरपुर, कौल्हाई, खंदक, शाहबाजपुर तिराहा, जहांगीराबाद, अकबरपुर चौराहा, वैश्यवाड़ा मोड़, सिलहरी, उस्मानपुर, नैनोन बाग वाला, दहगवां चौराहा एवं जरीफनगर में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा। विधायक ब्रजेश यादव क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर रहे हैं, वे शिवपाल सिंह यादव के प्रथम आगमन के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुये हैं।

दोपहर बाद शिवपाल सिंह यादव गुन्नौर विधान सभा क्षेत्र में प्रवेश कर जायेंगे, जहाँ कादराबाद से उनके स्वागत कार्यक्रम शुरू हो जायेंगे। बबराला में यारा फर्टिलाइजर के गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे एवं अगले दिन 16 मार्च को पुनः विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे। गुन्नौर विधान सभा क्षेत्र में विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव एवं उनके पुत्र अखिलेश यादव स्वागत समारोहों को भव्य बनाने में जुटे हुये हैं।

शिवपाल सिंह यादव के आने से गुटबंदी स्वतः समाप्त हो गई है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश आ गया है। कार्यकर्ता स्वयं शिवपाल सिंह यादव के आगमन को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। मृत प्राय हो चुकी समाजवादी पार्टी पुनः शक्तिशाली स्वरूप में दिखाई देने लगी है, जिससे लोकसभा चुनाव अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply