रोड शो में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने धर्मेन्द्र यादव पर की फूलों की वर्षा

रोड शो में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने धर्मेन्द्र यादव पर की फूलों की वर्षा

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में गठबंधन से सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने विभिन्न नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया तथा वजीरगंज, सैदपुर तथा बिसौली में हजारों लोगों के साथ रोड शो निकाला। रोड शो में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता ने उत्साह से भाग लिया। रोड शो के दौरान धर्मेन्द्र यादव का भव्य स्वागत हुआ एवं उन पर फूलों की जमकर बरसात हुई।

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है, जुमलेबाजी कर बहकाने का काम किया है। देश-प्रदेश का युवा 10 करोड़ रोजगार ढूंढ़ रहा है, किसान कर्ज माफी ढूंढ रहा है, प्रत्येक नागरिक अपने खाते में 15 लाख रुपए ढूंढ रहा है। भाजपा के नेताओं ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पूर्व जनता से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया है। पिछले 5 वर्षों में भ्रष्टाचार, अपराध, डकैती, लूट, बलात्कार और महंगाई अपने चरम पर है, देश का अन्नदाता व मतदाता परेशान है, किसान गन्ने के भुगतान के अभाव में भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है तथा आत्म हत्या करने को मजबूर हो गया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महागठबंधन के बिना केंद्र में सरकार बनने वाली नहीं है और जब केंद्र में महागठबंधन की सरकार होगी तो, बदायूं में इतना विकास होगा कि बदायूं जनपद देश के विकसित जनपदों में गिना जाएगा, बाहर से लोग आकर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने अखिलेश यादव की पिछली सपा सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सपा सरकार में महिलाओं को समाजवादी पेंशन, कन्या विद्या धन, लैपटॉप जैसी जन-कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थीं, जो वर्तमान योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बंद कर जनता के विश्वास के साथ कुठाराघात किया है।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. लाखन सिंह, विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक मसर्रत अली बिट्टन, भूपेंद्र सिंह दद्दा, फखरे अहमद शोबी, सुरेश पाल सिंह चौहान, गुलशन सक्सेना, विकार अहमद खान, अखिलेश्वर सक्सेना, किशोरी लाल शाक्य, इशरत खान, रवि मौर्य, अबरार अहमद, स्वाले चौधरी, जमीर खान, मुवीन फरीदी, कामरान चौधरी, मोहम्मद मियां, अनिल यादव, मोतशाम सिद्दीकी, रामवीर सिंह, महेंद्र प्रताप, शहनवाज खान, निहाल मौर्य, भैरों प्रसाद शाक्य, प्रदीप गुप्ता और गोपी बल्लभ शर्मा सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply