पूर्व प्रत्याशी व मायावती के प्रस्तावक रहे सपा-बसपा छोड़ भाजपा में शामिल

पूर्व प्रत्याशी व मायावती के प्रस्तावक रहे सपा-बसपा छोड़ भाजपा में शामिल

बदायूं के जिस बड़े सपा नेता की भाजपा में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही थी, वह तो अनर्गल शर्तों के कारण शामिल नहीं किया जा सका। सपा नेता ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात कराने की शर्त रखी थी, जिसे भाजपा नेताओं ने नकार दिया। हालाँकि चुनाव बाद मुख्यमंत्री से भेंट कराने का प्रस्ताव रखा था, जिसे सपा नेता ने स्वीकार नहीं किया, इसके बावजूद अमित शाह की जनसभा में कई अहम चेहरे भाजपा में शामिल हो गये।

बिल्सी विधान सभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी सीमा चौहान सपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गईं। नगर पंचायत वजीरगंज के दीपेश वार्ष्णेय भाजपा में शामिल हो गये। जिला सहकारी संघ के पूर्व चेयरमैन जयवीर शाक्य वर्ष- 1996 में मायावती के प्रस्तावक बने थे, उन्होंने सैकड़ों लोगों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। बसपा के पूर्व जिला सचिव इब्ले हसन उस्मानी ने साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। डीपी यादव के प्रतिनिधि रह चुके कृष्ण राणा जी ने सौ लोगों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इसके अलावा मोनू मिनोचा, संजय खुराना, पारस खन्ना., यथार्थ खन्ना, संजीव अनेजा, सन्नी कपूर और गोपाल अरोड़ा सहित तमाम प्रधानों एवं पूर्व प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा में शामिल हुए लोगों का जिला प्रभारी महाराज सिंह, प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जेके सक्सेना,  सहित तमाम लोगों ने स्वागत किया, इस दौरान अशोक भारती, महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, राजीव कुमार गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, आशीष शाक्य, राजेश्वर सिंह पटेल “बेबी”, आकाश वर्मा, गौरव कुमार “गोल्डी” सहित तमाम लोग ,मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply