जितेन्द्र, हरीश, महेश और अजीत को भारतीय जनता पार्टी दे सकती है रिटर्न गिफ्ट

जितेन्द्र, हरीश, महेश और अजीत को भारतीय जनता पार्टी दे सकती है रिटर्न गिफ्ट

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं को पार्टी रिटर्न गिफ्ट दे सकती है। कई नेताओं का कद बढ़ सकता है। हालाँकि अभी पार्टी की ओर से ऐसे संकेत भी नहीं दिए जा रहे हैं पर, उच्च स्तरीय सूत्रों का कहना है कि कुछ नेताओं को अहम दायित्व मिलना तय है।

पढ़ें: शहर में धर्मेन्द्र ने संघमित्रा को पछाड़ दिया, महेश गुप्ता ने बचा दी लाज

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में हर जनप्रतिनिधि, हर पदाधिकारी और हर कार्यकर्ता ने कड़ी मेहनत की लेकिन, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव ने टिकट न मिलने के बावजूद भाजपा को जिताने में ही मदद की, जबकि अंतिम दिनों में उनका ही टिकट फाइनल माना जा रहा था। सूत्रों का कहना है कि जितेन्द्र यादव पर हाईकमान की नजर है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद जितेन्द्र यादव को अहम दायित्व दिया जाना तय है।

पढ़ें: संघमित्रा मौर्य नहीं बल्कि, हाईकमान की रणनीति और संगठन जीता है चुनाव

भाजपा के युवा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य की कड़ी मेहनत बड़े नेताओं के संज्ञान में है। मेहनत के अलावा हरीश शाक्य भाजपा के लिए जिले में लकी भी साबित हुए हैं। जिलाध्यक्ष बनते ही प्रदेश में सर्वाधिक कार्यकर्ता बनाने का रिकॉर्ड हरीश शाक्य के नाम ही दर्ज है, इसके बाद जितने भी चुनाव हुए हैं, सबमें भाजपा विजयी रही है, इसलिए उन्हें पार्टी रिटर्न गिफ्ट देगी।

भाजपा की जीत में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और गुन्नौर विधान सभा क्षेत्र के विधायक अजीत कुमार सिंह यादव “राजू यादव” का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के मंत्रिमंडल के विस्तार में महेश चंद्र गुप्ता और अजीत कुमार सिंह यादव “राजू यादव” को स्थान मिल सकता है। हालाँकि अभी तक पार्टी की ओर से ऐसे संकेत नहीं दिए गये हैं पर, उच्च स्तरीय सूत्रों का कहना है कि मेहनती लोगों को रिटर्न गिफ्ट मिलना तय है।

यह भी बता दें कि वीएल वर्मा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष थे, उनके नेतृत्व में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया तो, उन्हें प्रांतीय उपाध्यक्ष के साथ दर्जा राज्यमंत्री दे दिया गया। भाजपा मेहनती नेताओं पर नजर रखती है और फिर उन्हें स्वतः ही आगे बढ़ाती है, इसीलिए उनका नेतृत्व शक्तिशाली बना रहता है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply