संघमित्रा मौर्य ने पिता और नेताओं के साथ जाकर लिया जीत का प्रमाण पत्र

संघमित्रा मौर्य ने पिता और नेताओं के साथ जाकर लिया जीत का प्रमाण पत्र

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य विधिवत सांसद चुन ली गई हैं, उनके विजयी होने की घोषणा कर दी गई है। संघमित्रा मौर्य ने देर रात जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह से जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया, उन्हें बधाई देने वालों का हुजूम जुटा हुआ है।

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, जिले के प्रभारी मंत्री और पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ जाकर संघमित्रा मौर्य ने जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह से जीत का प्रमाण पत्र ले लिया, इस दौरान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, अशोक सम्राट, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, सुधीर श्रीवास्तव, विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य और भोला भैया सहित तमाम नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संघमित्रा मौर्य को बधाई देने के लिए जिले भर से कार्यकर्ता उमड़े हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी की जीत से कार्यकर्ता बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

जीतने से संघमित्रा मौर्य के साथ उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य पर भार बढ़ गया है, अब बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूल-भूत सुविधाओं का अभाव दिखने पर जनता सीधा उन्हें ही दोषी मानेगी। भाजपा को वोट देने के पीछे एक कारण विकास भी है। लोगों का मानना रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य प्रभारी मंत्री हैं, वे जिले का विकास कराने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं, उस सोच पर खरा उतरने की बारी अब स्वामी प्रसाद मौर्य और संघमित्रा मौर्य की ही है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply