स्वामी प्रसाद मौर्य ने गठबंधन को बताया नौटंकी, संघमित्रा ने ठगबंधन

स्वामी प्रसाद मौर्य ने गठबंधन को बताया नौटंकी, संघमित्रा ने ठगबंधन

बदायूं स्थित गाँधी ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी ने प्रांतीय आह्वान पर विजय संकल्प सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधा यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वन रैंक, वन पेंशन, नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख करते हुए पत्रकार वार्ता में पिछड़ों की राजनीति करने वाले मुलायम सिंह यादव पर सवाल उठाया।

डॉ. सुधा यादव ने कहा कि मैं कारगिल युद्ध के शहीद की धर्म पत्नी हूँ, मैं शहीदों का दर्द जानती हूँ, देश के सैनिक सीमाओं पर रक्षा कर रहे हैं, ऐसे वीर सैनिकों को मैं बार-बार प्रणाम करती हूँ। कहा कि जो कांग्रेस और सपा के लोग वीर शहीदों की शहादत का सबूत मांगने का काम करते हैं, ऐसे कांग्रेस और सपा के नेताओं का इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है, ऐसे नेताओं को तुरंत देश से बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा की धरती से पहली बार बदायूं आई हूँ और लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी डॉ. संघमित्रा मौर्य को सांसद बनाने का आह्वान करती हूँ।

विजय संकल्प सभा को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी और योगी सरकार ने गरीब, मजदूर, किसान, शोषित, वंचित और बेसहारों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला कर उनको सीधे-सीधे लाभान्वित करने का काम किया है। ऐसी पारदर्शी सरकार देश में चली, जिसका नेतृत्व नरेंद्र मोदी ने किया है।

भाजपा प्रत्याशी डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि आज सैकड़ों बसपा और सपा के लोग भाजपा में शामिल हुए हैं, मैं उनका हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करती हूँ। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के जिन नेताओं ने इज्जत-आबरू उतारने का काम किया था, उनके साथ मायावती ने अपना महागठबंधन किया है। कहा कि जो अपनी इज्जत नहीं बचा सकती, वह प्रदेश और देश की बहन-बेटियों की इज्जत कैसे बचायेगी, यह देश और प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है। सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने संसद में मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का आशीर्वाद दिया है, मुलायम सिंह यादव जानते हैं कि नरेंद्र मोदी ही पुनः देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और उनका बेटा अखिलेश यादव महाठगबंधन के चक्कर में पड़ा रहेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता भावुक हो गये, इसके उपरान्त जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने अवगत कराया कि बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव वरिष्ठ नेता दयाराम व्यास ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ बसपा का दामन छोड़ कर नरेंद्र मोदी और भाजपा की रीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। समाजवादी पार्टी छोड़कर आए समाजवादी छात्र सभा के कोषाध्यक्ष विश्वनाथ मौर्य, सत्येंद्र पाल, यशपाल सिंह, अमित सोलंकी, सुनील मिश्रा, लाल बहादुर, विनीत महेश्वरी, विमल यादव, हरिनंदन, सुमन पाल, दीपक ठाकुर, दीपक गिरी, अतुल चौहान, विवेक ठाकुर, पवन चौधरी सहित 2 दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

इसके अलावा नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों में आस्था जताते हुए विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आह्वान पर सदर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा हरियाणा लक्ष्मण यादव, विधायक आरके शर्मा, विधायक कुशाग्र सागर, डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर, डीपी भारती, अशोक भारती, राजीव गुप्ता, सत्यवीर सिंह, सोबरन सिंह राजपूत, मोर सिंह लोधी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया, इस अवसर पर युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, सुधीर मल्होत्रा, महेन्द्र सिंह यादव, मनोज मसीह, अनुज महेश्वरी, सीमा राठौर, एमपी सिंह राजपूत, आतिफ निजामी, दुर्गेश वार्ष्णेय, गेंदनलाल मौर्य, सुभाष चंद्र गुप्ता, सुखदेव राठौर, अवधेश शर्मा, मुनीष राघव, अवनीश सिसोदिया, राजेश्वर पटेल, अंकित मौर्य और कार्यालय मंत्री आशीष शाक्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. सुधा यादव ने पिछड़ों की राजनीति करने वाले मुलायम सिंह यादव पर सवाल उठाया, वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने गठबंधन को नौटंकी करार दिया, वहीं राहुल गाँधी की रूपये देने की योजना की तीखी आलोचना की, साथ ही सपा सरकार को गुंडों का राज बताया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply