क्षेत्र से दो विधायक बन सकते हैं मंत्री, महेश गुप्ता का मंत्री बनना तय

क्षेत्र से दो विधायक बन सकते हैं मंत्री, महेश गुप्ता का मंत्री बनना तय

बदायूं विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश चंद्र गुप्ता को मेहनत का फल मिलता नजर आ रहा है। महेश चंद्र गुप्ता का मंत्रिमंडल में स्थान पक्का हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और उनके समर्थक जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने विकास को वरीयता दी, वे रात-दिन क्षेत्र के विकास के लिए जुटे रहे, विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में पैरवी कर करोड़ों रूपये के कार्य कराने में सफल रहे हैं। हालात यह हो गये कि लखनऊ में महेश चंद्र गुप्ता का चेहरा देखते ही मंत्री यह तक कहने लगे कि अब क्या चाहिए महेश जी, इस पर महेश चंद्र गुप्ता का जवाब होता कि अभी बहुत कुछ चाहिए। महेश चंद्र गुप्ता के व्यवहार से खुश होकर मंत्री और मुख्यमंत्री उनकी मांग पूरी कर ही देते हैं।

निकाय और लोकसभा चुनावों में भाजपा को रिकॉर्ड जीत दिला कर वे संगठन के प्रिय हो गये। महेश चंद्र गुप्ता की मेहनत से क्षेत्र की जनता खुश है, साथ ही कार्यकर्ता और स्वयं सेवक भी संतुष्ट हैं। संगठन और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का आशीर्वाद मिलते ही उनका मंत्रिमंडल में स्थान निश्चित हो गया। बुधवार को वे शपथ ग्रहण कर इतिहास रचेंगे।

उधर बदायूं लोकसभा क्षेत्र की विधान सभा क्षेत्र गुन्नौर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजीत कुमार सिंह “राजू” का नाम भी चर्चाओं में है। समाजवादी पार्टी के गढ़ में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य को रिकार्ड मत दिलावाने के कारण उनका कद बढ़ गया है लेकिन, उनके नाम की अभी तक पुष्टि नहीं हो पा रही है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply