सुनील बंसल ने चुनाव जीतने को दिए असरदार मंत्र, लापरवाहों के पेंच कसे

सुनील बंसल ने चुनाव जीतने को दिए असरदार मंत्र, लापरवाहों के पेंच कसे

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के हालात भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद अच्छे हैं लेकिन, कुछेक जनप्रतिनिधि और कुछेक पदाधिकारी गंभीरता से चुनाव नहीं लड़ा रहे हैं, यह रिपोर्ट प्रदेश संगठन के महामंत्री सुनील बंसल तक पहुंची तो, वे स्वयं ही दौड़े चले आये। उन्होंने चुनाव जीतने के असरदार मन्त्र दिए, साथ ही लापरवाहों को कड़ी चेतावनी भी दी।

पढ़ें: सुनील बंसल के आने की खबर से हड़कंप मचा, लापरवाह नेताओं की नींद उड़ी

सुनील बंसल के आने की सूचना मंगलवार को मिली तो, जिले के नेताओं की नींद उड़ गई। निर्धारित समयानुसार सुनील बंसल पहुंच गये और अहम लोगों से अलग-अलग बात की एवं प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने चुनाव जीतने के असरदार मन्त्र दिए और निर्देशों के अनुसार हर हाल में जुटने को कहा।

सूत्रों का कहना है कि सुनील बंसल के पास लापरवाहों की भी रिपोर्ट थी, लापरवाहों से एकांत में बात की और तत्काल सुधार लाने की चेतावनी दी। बताते हैं कि सुनील बंसल की चेतावनी के बाद क्षेत्र में नजर न आने वाले जनप्रतिनिधि जुट गये हैं। क्षेत्र में वास्तव में मेहनत कर रहे हैं या, घूमने की औपचारिकता निभा रहे हैं, इस बारे में कुछ कह पाना अभी मुश्किल है।

सुनील बंसल के आने और उनके द्वारा लापरवाहों को चेताने पर भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता खुश नजर आ रहे हैं। बैठक में ब्रज क्षेत्र के प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष वीएल वर्मा, जिला प्रभारी महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, लोकसभा क्षेत्र संयोजक अशोक भारती, राजीव कुमार गुप्ता, प्रशांत पटेल, अवनीश सिसौदिया, दुर्गेश वार्ष्णेय, अबढर शर्मा और मुनीश राघव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, इसके अलावा विधायकों से सुनील बंसल ने एकांत में वार्ता की।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply