विधायक, पूर्व मंत्री और ब्लॉक प्रमुख ने संघमित्रा के पक्ष में मथ दिया क्षेत्र

विधायक, पूर्व मंत्री और ब्लॉक प्रमुख ने संघमित्रा के पक्ष में मथ दिया क्षेत्र

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य के पक्ष में विधायक महेश चंद्र गुप्ता और उनकी पूरी टीम कड़ी मेहनत करती नजर आ रही है। विधायक ने तूफानी दौरा कर क्षेत्र में तमाम स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया, साथ ही पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सागर और ब्लॉक प्रमुख अशोक वर्मा ने दर्जनों गांवों में भ्रमण किया।

सदर विधान सभा क्षेत्र में विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने दयाराम व्यास के साथ सोई, बनगवां, मझिया, डुमेरा सहित अन्य तमाम गांवों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की खूबियाँ गिनाईं, साथ ही नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने को मतदान करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ देश के उत्थान के लिए नरेंद्र मोदी का पुनः प्रधानमंत्री बनना बेहद आवश्यक है।

उधर बिल्हौर के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री भगवती प्रसाद सागर और ब्लॉक प्रमुख अशोक वर्मा ने अपने समाज के लोगों के गाँव चिन्हित कर तूफानी दौरा किया, दोनों नेता सहसवान विधान सभा क्षेत्र में गये और समाज के लोगों से भाजप प्रत्याशी को वोट देने की अपील की, इस दौरान सत्यपाल सिंह, वीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और हुकुम सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply