कुँवर राजेश कुमार सिंह के आवास पर पहुँचीं भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य

कुँवर राजेश कुमार सिंह के आवास पर पहुँचीं भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य

बदायूं लोकसभा क्षेत्र में रविवार शाम को प्रचार बंद हो गया। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य सोमवार को भी क्षेत्र में भ्रमण करती नजर आईं। उन्होंने विधान सभा क्षेत्रों के कार्यालयों पर जाकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भेंट की, साथ ही क्षेत्र के वीवीआईपी से भी मुलाकात की।

बिल्सी विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी राजीव कुमार गुप्ता के सुझाव पर भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य हजरतगंज के कुँवर राजेश कुमार सिंह के आवास पर पहुँचीं और उनसे चुनाव में मदद करने का आग्रह किया। कुँवर राजेश कुमार सिंह ने चुनाव में मदद करने का आश्वासन दिया, साथ ही उन्होंने संघमित्रा मौर्य को कई अहम सुझाव दिए, इससे पहले उन्होंने संघमित्रा मौर्य का अपने आवास पर जोरदार स्वागत किया। बता दें कि कुँवर राजेश कुमार सिंह की क्षेत्र के कई गांवों में मजबूत पकड़ बताई जाती है।

इसके अलावा संघमित्रा मौर्य बिल्सी स्थित कार्यालय पर गईं, जहाँ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वार्ता की, इसके बाद वे सहसवान स्थित कार्यालय पर पहुँचीं, जहाँ पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए कहा कि मंगलवार को प्रत्येक वोट बूथ तक पहुँचाने की व्यवस्था करें।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply