जिला बार एसोसिएशन ने प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य का भव्य स्वागत किया

जिला बार एसोसिएशन ने प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य का भव्य स्वागत किया

बदायूं जिला बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के साथ भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य का भव्य स्वागत किया। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि ऐसा भव्य स्वागत भाजपा प्रत्याशी का पहली बार हुआ है, क्योंकि बार में अब तक समाजवादी पार्टी को ही महत्व मिलता रहा है।

जिला बार एसोसिएशन ने भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य के समर्थन में सभा आयोजित की, जिसमें सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भाग लिया। मथुरा प्रसाद मेमोरियल हॉल में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए संघमित्रा मौर्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की शनिवार को होने वाली जनसभा को सफल बनाने का आह्वान किया, साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान करते हुए अपने लिए वोट मांगे।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भी अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए वोट मांगे, इस दौरान सुरेश चंद्र जौहरी, रामपाल, अरविंद शर्मा और संजीव कुमार गुप्ता ने भी विचारों व्यक्त किये। अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा, दिलीप गुप्ता, सुधीर कश्यप, अजय सिसौदिया, विश्वनाथ मौर्य “बंटी”, अक्षय सिंह, धर्मेंद्र भदौरिया, दिनेश सिंह, गौरव गिरी, विकास उपाध्याय, विनीत कुमार सिंह और समीक्षा शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संचालन संजीव कुमार गुप्ता ने किया।

उधर अमित शाह की रैली की तैयारियों में भाजपा नेता जुटे हुए हैं। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के साथ पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वार्ता की। रैली प्रभारी विधायक महेश चंद्र गुप्ता का दावा है कि रैली में रिकॉर्ड भीड़ आयेगी। महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, जिला मंत्री अंकित मौर्य, जिला मंत्री राजेश्वर सिंह पटेल “बेबी”, जिला मंत्री प्रभा शंकर वर्मा और कार्यालय मंत्री आशीष शाक्य सहित संगठन के तमाम लोग आम जनता को लाने की व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply