आजम खान को सपा से तत्काल निष्कासित करें अखिलेश यादव: संघमित्रा

आजम खान को सपा से तत्काल निष्कासित करें अखिलेश यादव: संघमित्रा

बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. संघमित्रा मौर्य ने सोमवार को बिसौली विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में दौरा किया। उन्होंने गांवों के साथ बिसौली नगर में भी भ्रमण किया और अपने लिए वोट देने का आह्वान किया।

डॉ. संघमित्रा मौर्य ने बिसौली नगर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने जयप्रदा के संबंध में जो विवादित भाषण दिया है, वह बहुत ही शर्मनाक हरकत है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पार्टी से आजम खान को तत्काल रुप से निष्कासित कर देना चाहिए। आजम खान के बयान से सिद्ध होता है कि समाजवादी पार्टी के नेता महिलाओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि आजम खान के भाषण से प्रदेश और देश भर की महिलाओं के सम्मान पर ठेस पहुंची है, वे कठोर निंदा करती हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के मान-सम्मान की रक्षा करती है, इसलिए हम सभी भाईयों और बहनों को भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाना है एवं पुनः मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply