हरीश, महेश, धर्मेन्द्र और अंकित भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में घूमे

हरीश, महेश, धर्मेन्द्र और अंकित भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में घूमे

बदायूं जिले में स्थानीय नगर निकाय की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के लिए भाजपा पूरी ताकत से जुटी नजर आ रही है। समस्त पदाधिकारी और समस्त विधायक कार्यकर्ताओं में जोश भरने में जुटे नजर आ रहे हैं। मतदाताओं को लुभाने का हर संभव प्रयास करते नजर आ रहे हैं।

जिलाध्यक्ष हरीश कुमार शाक्य, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य जिले भर में निरंतर दौरे कर रहे हैं। विधायक महेश चंद्र गुप्ता बदायूं नगर पालिका परिषद में कड़ी मेहनत करने के बाद जिले के अन्य क्षेत्रों में भी निरंतर दौड़ रहे हैं, उनके बेटे विश्वजीत गुप्ता सदर विधान सभा क्षेत्र की नगर पंचायतों में हर दिन प्रचार कर रहे हैं, वहीं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र सक्सेना सबसे बड़े किले बदायूं नगर पालिका परिषद पर भगवा फहराने में जुटे नजर आ रहे हैं, इसके अलावा भाजपा के बड़े नेता भी निरंतर जिले में आ रहे हैं, अब तक उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा अन्य तमाम विधायक भी दौरा कर चुके हैं। नगर विकास एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना से भी समय मांगा गया है।

शुक्रवार को जिलाध्यक्ष हरीश कुमार शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक धर्मेन्द्र कुमार शाक्य और भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य ने नगर पंचायत रुदायन और नगर पालिका परिषद बिल्सी का दौरा किया, जहाँ उनका जोरदार स्वागत किया गया, इसके बाद उन्होंने जनसभाओं को संबोधित किया और अब तक केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यों के आधार पर भाजपा प्रत्याशियों को वोट देने का आह्वान किया। वक्ताओं ने दावा किया कि भाजपा प्रत्याशियों से आम जनता को कोई समस्या नहीं होगी, साथ ही भाजपा प्रत्याशियों द्वारा नगर का चहुंमुखी विकास कराया जायेगा। उक्त नेताओं के भ्रमण का बिल्सी नगर पालिका परिषद में बड़ा असर नजर आ रहा है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply