निर्धन बच्ची को चांदी का मुकुट देने से भाजपा जिलाध्यक्ष की वाह-वाह

निर्धन बच्ची को चांदी का मुकुट देने से भाजपा जिलाध्यक्ष की वाह-वाह

बदायूं जिले के स्थानीय नगर निकाय चुनाव में विपक्ष का सफाया करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार शाक्य कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उनके साथ विधायक महेश चन्द्र गुप्ता अपने विधान सभा क्षेत्र में मेहनत करने के बाद जिलाध्यक्ष के कंधे से कंधा मिला कर जिले भर में धूम मचा रहे हैं।

सदर विधान सभा क्षेत्र की नगर पंचायत कुवरगांव में विधायक महेश चंद्र गुप्ता के साथ भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे जिलाध्यक्ष हरीश कुमार शाक्य का जोरदार स्वागत किया गया, उन्हें न सिर्फ फूल-मालाओं से लाद दिया, बल्कि चांदी के मुकुट के रूप में जनता ने उन्हें चुनाव परिणाम से पहले ही ताज पहना दिया। स्वागत से अभिभूत भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश कुमार शाक्य ने चांदी का मुकुट कुंवरगाँव की रहने वाली निर्धन परिवार की एक कन्या को दान कर दिया, मुकुट पहन कर कन्या और उसका परिवार खुशी से झूम उठा। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा गरीब परिवार को दिए गये अपार सम्मान से आम जनता भी बेहद खुश है।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चलती है। भाजपा में ही सर्व समाज का मान-सम्मान सुरक्षित है, इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य धीरज सक्सेना, मनु सिंह, गुड्डू गुप्ता, संदीप शंखधार, अजय सक्सेना, राम शर्मा और गुलशन सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply