धूमधाम से मनाया गया राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता का जन्मदिन, सीएम और डीसीएम ने दी बधाई

धूमधाम से मनाया गया राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता का जन्मदिन, सीएम और डीसीएम ने दी बधाई

बदायूं विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता का सोमवार को समर्थकों द्वारा धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी महेश चंद्र गुप्ता को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता का जन्मदिन जनपद में धूमधाम से मनाया गया। परिजनों, ईष्टजनों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित अन्य तमाम लोगों ने उनकी दीर्घ आयु की कामना की। राज्यमंत्री ने जनपद की विभिन्न हस्तियों से भेंट की, इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने गीता, रामायण, महाभारत, सत्यार्थ प्रकाश, गुरु जी की पुस्तक का अध्ययन किया।

राज्यमंत्री ने कहा कि 64वें जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने निर्जला व्रत रखकर ईश्वर से कामना की है कि जनता के घरों में खुशहाली और खेतों में हरियाली हो, जिनकी वजह से आज वह विधायक और मंत्री बने हैं, क्षेत्र में विकास कर जनता की सेवा करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। राज्यमंत्री ने अपने सुपुत्र युवा नेता विश्वजीत गुप्ता व पत्नी विमलेश गुप्ता के साथ कन्याओं को भोज कराया। उनके द्वारा पटियाली सराय में प्रतिभाशाली छात्रा संस्कृति गुप्ता, पशु प्रेमी विवेक शर्मा एवं लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार करने वाले शरीफ को सम्मानित किया गया। संघ कार्यालय, गौरीशंकर मन्दिर, नगला मन्दिर, बिरुआबाडी मन्दिर के दर्शन किए। पोप सिंह स्मारक आईटीआई में पौधारोपण किया गया। भाजपा कार्यालय पर जनसंघ के कार्यकाल के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। डॉ. हेडगेबार चौराहे का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी के साथ शिलान्यास किया गया।

राफियाबाद में वृहद गौ-संरक्षण केन्द्र में गौपूजन किया और गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया तथा जन्मदिन का केक भी काटा गया। ग्राम बावट में सीसी रोड एवं ग्राम वरी समसपुर में सीसी रोड, ग्राम निजामपुर में सीसी रोड का शिलान्यास किया गया। नगर पंचायत कुंवरगांव में प्रतिभाशाली छात्रा रिया महाजन एवं नगर पंचायत वजीरगंज में प्रतिभाशाली छात्र आदित्य वार्ष्णेय को सम्मानित किया। आवास पर भेंट वार्ता का कार्यक्रम भी चला, यहाँ तमाम लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी।

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश चौधरी, का़जी-ए-जिला सालिम मियां, पटियाली सराय चकलानीम के महेश चंद्र गुप्ता, शिवलाल गुप्ता, बीडी मथुरिया, शान्ति स्वरूप शर्मा, ब्रहमकुमारी आश्रम में करूणा दीदी और पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक से भेंट की। दीपोत्सव तक पारिवारिक कार्यक्रम प्रसाद ग्रहण कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया, इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, सुधीर श्रीवास्तव और अंकित मौर्य सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply