मनुवादियों ने तुड़वा दिया था मुलायम-कांशीराम का गठबंधन: धर्मेन्द्र

मनुवादियों ने तुड़वा दिया था मुलायम-कांशीराम का गठबंधन: धर्मेन्द्र

बदायूं विधान सभा क्षेत्र का समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी ने संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन मिशन कंपाउंड में आयोजित किया। सम्मेलन की संयुक्त अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव व बसपा जिलाध्यक्ष लाखन सिंह ने की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद धर्मेन्द्र यादव उपस्थित रहे।

सपा-बसपा संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये धर्मेन्द्र यादव ने कहा की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर पर हुये धरने पर कहा था कि समाजवादी पार्टी की साईकिल का एक पहिया बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की विचारधारा का है तथा दूसरा पहिया राममनोहर लोहिया की विचारधारा का है। जो आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती ने महागठबन्धन करके साबित कर दिया है। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर तथा डॉक्टर लोहिया ने अपने समय में परस्पर पत्राचार किया था, जिनमें समाज के दबे, पिछड़े व उपेक्षित लोगों के उत्थान व उनको न्याय दिलाने की बात कही थी और कहा था कि समता मूलक समाज की स्थापना के लिए सभी पार्टियों को मिलकर संघर्ष करना अत्यन्त आवश्यक है। उसके पश्चात् मुलायम सिंह यादव व काशीराम ने सन्- 1992 में बाबरी मस्जिद के शहादत के बाद जब भाजपा देश को साम्प्रदायिकता की आग में झोकने का प्रयास कर रही थी तब, चुनाव होने के पश्चात् दोनों पार्टियों के सहयोग से मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बने परन्तु, इन मनुवादी और सामन्तवादी लोगों ने एक षडयन्त्र के तहत उस गठबन्धन को तुड़वा दिया। उन्होंने आगे कहा कि सपा-बसपा के इस महागठबन्धन से भाजपा के नेताओं के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गयी है तथा प्रदेश की जनता पूरी तरह से महागठबन्धन के साथ है, आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरे प्रदेश से भाजपा का सफाया तय है।

सम्मेलन में बसपा जिलाध्यक्ष लाखन सिंह, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना यासीन उस्मानी, बसपा के मुख्य बरेली मण्डल जोन इंचार्ज जयपाल सिंह, मण्डल जोन इंचार्ज राममूर्ति लाल एडवोकेट, सुरेश पाल सिंह चौहान, ओमवीर सिह यादव, क्रान्ति कुमार, हेमेन्द्र गौतम, पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य, पूर्व विधायक भूपेन्द्र सिंह दद्दा, पूर्व विधायक हाजी मुस्लिम खां, मनोज कश्यप, दीप सिंह पाल, लेखराज जाटव, धीरज सागर, नीरज दिवाकर, ज्ञान सिंह, पाल, मांगे राम कश्यप, गुलाम मोहम्मद, देवेन्द्र शाक्य, यासीन गद्दी, सुशील सिह, आरपी त्यागी, राजीव सागर, राजू यादव, वसीम अंसारी, नरोत्तम सिंह, स्वाले चौधरी, डॉ. शकील, अवनीश यादव, मधु सक्सेना, खजाना देवी, इमराना, माधवी साहू, अवधेश यादव, विपिन यादव, संदीप सिंह, कैप्टन अर्जुन, देवपाल सिंह, राहुल कुर्मी, कृष्णपाल सिंह, अशोक यादव, आमिर सुल्तानी, फरहत अली सहित तमाम लोग मौजूद रहे, इससे पहले सलीम अहमद, मोहतशाम सिद्दीकी और फैजान आजाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन में पहुंचे। संचालन गुलफाम सिंह यादव तथा सुहेल सिद्दीकी ने किया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply