महोत्सव में बदल दिया विधायक और उनकी पत्नी का जन्मदिन

महोत्सव में बदल दिया विधायक और उनकी पत्नी का जन्मदिन

बदायूं विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश चंद्र गुप्ता 62 वर्ष के हो गये हैं। जन्मदिन के बारे में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जानकारी मिली तो, बधाईयों का क्रम शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने गरीबों, रोगियों और बच्चों को फल वितरित कर एवं पौधारोपण कर विधायक का जन्मदिन महोत्सव के रूप में बदल दिया।

महेश चंद्र गुप्ता सरकार और संगठन में बराबर की पैठ रखने वाले व्यक्ति हैं, वे कट्टर स्वयं सेवक हैं एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं, साथ ही सहसवान विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो रहे मुलायम सिंह यादव को चुनौती देकर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का पात्र बन चुके हैं। महेश चंद्र गुप्ता वर्तमान में सदर क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं।

महेश चंद्र गुप्ता शुक्रवार को 62 वर्ष के हो गये। कार्यकर्ताओं और समर्थकों को उनका जन्मदिन होने की सूचना मिली तो, फेसबुक और वाट्सएप पर बधाईयों का क्रम शुरू हो गया। वजीरगंज में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल एवं अस्पताल में फल वितरित किए गये एवं पौधारोपण कर विधायक का जन्मदिन मनाया गया।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के वजीरगंज नगर पंचायत में प्रतिनिधि राहुल वार्ष्णेय ने कहा कि विधायक की कथनी और करनी में अंतर नहीं है, वह कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान की लड़ाई को हर वक्त तैयार रहते हैं, इस अवसर पर विधायक के लंबे जीवन की प्रार्थना की गई। संयोग की ही बात है कि शुक्रवार को ही महेश चंद्र गुप्ता की पत्नी विमलेश गुप्ता का भी जन्मदिन है, उनके भी स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की कामना की गई, इस दौरान ओम शरण, अनुज सक्सेना, अनिल गुप्ता, धीर सिंह, संदीप मिश्रा, राजपाल मौर्य, राजगोपाल एवं ब्लॉक प्रमुख पति अरविंद वार्ष्णेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply