धर्मेन्द्र यादव के विकास कार्यों के बारे में आम जनता को बतायें: ब्रजेश

धर्मेन्द्र यादव के विकास कार्यों के बारे में आम जनता को बतायें: ब्रजेश

बदायूं जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन ब्रजेश यादव के चहेते रिहान खान को मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड का सहसवान विधान सभा क्षेत्र का महासचिव बनाया गया है। ब्रजेश यादव ने नियुक्ति पत्र देते हुए रिहान खान को निर्देश दिया कि वे सांसद धर्मेन्द्र यादव को रिकॉर्ड मतों से जिताने की दिशा में जुट जायें।

डीसीबी के पूर्व चेयरमैन ब्रजेश यादव के सहसवान विधान सभा क्षेत्र के गाँव नदायल के निवासी रिहान खान करीबी हैं। ब्रजेश यादव की संस्तुति पर ही रिहान को मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड का सहसवान विधान सभा क्षेत्र का महासचिव मनोनीत किया गया है। ब्रजेश यादव ने रिहान को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि वे सांसद धर्मेन्द्र यादव द्वारा कराये गये विकास कार्यों के बारे में आम जनता को बतायें, साथ ही गाँव-गाँव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और रीतियों की चर्चा करें, इस दौरान लताफत हुसैन, नीरेश शर्मा, शहारून, मुहम्मद मियां, मुरसलीन, फरमान, मुशर्रफ, पप्पू सलमानी, रामेश्वर शाक्य और राजेन्द्र उपाध्याय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ब्रजेश यादव का काफिला इस्लामनगर ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचा, जहाँ वे क्षेत्र पंचायत की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में आतंकी घटना पर शोक व्यक्त किया गया, जिसके बाद ब्रजेश यादव ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी ली। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दिनेश यादव ने की। बैठक में बीडीओ और एडीओ सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply