“मेरा परिवार, भाजपा परिवार” अभियान में नेताओं ने लगाये झंडा और स्टीकर

“मेरा परिवार, भाजपा परिवार” अभियान में नेताओं ने लगाये झंडा और स्टीकर

बदायूं में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा “मेरा परिवार, भाजपा परिवार” अभियान का शुभारंभ किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय सहित शीर्ष नेतृत्व के अपने-अपने घर पर पार्टी का झंडा एवं स्टीकर लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।

“मेरा परिवार, भाजपा परिवार” अभियान के अंतर्गत जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने अपने आवास पर पार्टी का झंडा और स्टीकर लगाया, इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री वीएल वर्मा ने अपने आवास पर पार्टी का झंडा लगाकर व स्टीकर लगा कर अभियान को आगे बढ़ाने का काम किया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आवास पर युवा नेता विश्वजीत गुप्ता ने पार्टी का झंडा व स्टीकर लगाया।

पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, बिसौली विधायक कुशाग्र सागर, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, शेखूपुर धर्मेंद्र शाक्य, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव और भाजपा नेता राजीव कुमार गुप्ता ने अपने-अपने घर पर पार्टी का झंडा व स्टीकर लगाया।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के हजारों कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा एवं स्टीकर लगाकर अभियान को गति देने का काम कर रहे हैं, यह अभियान आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। यह अभियान आगामी 22 फरवरी तक चलेगा और सभी कार्यकर्ता कल से अपने-अपने मोहल्ले कस्बे और गांव में घूम-घूम कर अन्य परिवारों में पार्टी का झंडा व स्टीकर लगाकर “मेरा परिवार, भाजपा परिवार” अभियान में सहभागिता करने के लिए आह्वान करेंगे, इस अभियान में सभी कार्यकर्ता मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प भी ले रहे हैं।

अभियान में मंडल अध्यक्ष मुनीश अग्रवाल, विजय सिंह लोधी, धीरेंद्र सिंह, राहुल शंखधार, ज्ञानेंद्र वर्मा, गिरीश पाल सिंह, सर्वेश शाक्य, मोहित गुप्ता, राधेश्याम वर्मा, अमरीश वर्मा, ताराचंद कश्यप, रामवीर शर्मा, अनिल रस्तोगी, लालू सिंह, नत्थूलाल शर्मा, राकेश दीक्षित, राजीव तोमर, चरण सिंह, जदुनाथ सिंह, सेवाराम कश्यप, देवेंद्र राजपूत, बहोरन लाल और मुनेन्द्र सिंह सहित अन्य तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply