मतगणना: चुनावी तूफान में बह गये भाजपा-सपा के धुरंधर, सीमा गुर्जर ने रचा इतिहास

मतगणना: चुनावी तूफान में बह गये भाजपा-सपा के धुरंधर, सीमा गुर्जर ने रचा इतिहास

बदायूं में 51 जिला पंचायत वार्ड हैं, 49 वार्डों की मतगणना पूरी हो गई है, 2 वार्डों की मतगणना जारी है, 16 सदस्य जीत कर भाजपा नंबर- 1 पर है, दूसरे नंबर पर 14 निर्दलीय विजयी हुए हैं, 11 सदस्य सपा के विजयी हुए हैं, 5 बसपा, 1 कॉंग्रेस और 2 महान दल का प्रत्याशी विजयी हुआ है। सीमा गुर्जर ने इतिहास रच दिया है, उनकी जिले में सबसे बड़ी जीत बताई जा रही हैं, उन्होंने प्र्तिद्न्दी को 6500 से भी ज्यादा मतों से हराया है। दूसरे नंबर पर सुनीता शाक्य हैं, जिन्होंने 5600 से अधिक मतों से हराया है, वहीं तीसरे नंबर पर रेखा शाक्य हैं, जिन्होंने 4000 से अधिक मतों से प्रतिद्वंदी को मात दी है। चुनावी तूफान में कई बड़े नाम ढह गये हैं। भाजपा के कई धुरंधर आउट हो गये हैं, वहीं समाजवादी पार्टी के टॉप के कई बल्लेबाज क्लीन बोल्ड हुए हैं।

पहले बात करते हैं भारतीय जनता पार्टी की। हालाँकि भाजपा ने टिकट देने से पहले ही पद से त्याग पत्र ले लिया था। क्षेत्रीय कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल “बेबी भैया” की पत्नी मेखला सिंह चुनाव हार गई हैं। भाजपा जिला मंत्री प्रभाशंकर वर्मा की पत्नी राजवती वर्मा भी सम्मान नहीं बचा पाईं। पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह की पत्नी मंजुला सिंह चुनाव हार गई हैं। सांसद प्रतिनिधि पुरषोत्तम टाटा की पत्नी सीमा टाटा चुनाव हार गई हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक वर्मा चुनाव हार गये हैं। पूर्व राज्यमंत्री योगेन्द्र सागर के चचेरे भाई और भाजपा विधायक कुशाग्र सागर के चचेरे चाचा आशीष सागर चुनाव हार गये हैं। जिला मंत्री मेधावी यादव चुनाव हार गये हैं। पूर्व जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह चुनाव हार गये हैं। सांसद प्रतिनिधि यदुनेश यादव की पत्नी उर्वशी यादव चुनाव हार गई हैं। म्याऊँ मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र राजपूत और मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सिंह की पत्नी मीता सिंह चुनाव हार गई हैं।

अब बात करते हैं समाजवादी पार्टी की तो, जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की बेटी धनेश्वरी यादव चुनाव हार गई है लेकिन, उनकी पुत्रवधू ऐश्वर्या यादव विजयी हुई है, उनके बारे में कहा जा रहा है कि मायका पक्ष काफी सम्मानित है, जिसका उन्हें लाभ मिला है। समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष व कार्यालय प्रभारी बलवीर सिंह यादव भी मात खा गये हैं। सपा उपाध्यक्ष शशांक यादव तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। हालाँकि अभी यहाँ मतगणना जारी है। सपा जिला सचिव सोहेल सिद्दीकी की पत्नी बुरी तरह हार गई हैं। सपा जिला सचिव इसरार अहमद भी सम्मान नहीं बचा पाये। सपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य भी बुरी तरह मात खा गये हैं। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष भानु यादव भी चुनाव हार गये हैं। सपा के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष अशोक यादव भी चुनाव हार गये हैं। निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख विजेता यादव और उनके पति निवर्तमान प्रधान सर्वेश यादव समाजवादी पार्टी में नहीं हैं पर, इन दोनों के सामने सपा ने प्रत्याशी नहीं उतारे थे, फिर भी पति-पत्नी सम्मान नहीं बचा पाये। जिला उपाध्यक्ष लताफत हुसैन प्रधान पद का चुनाव हार गये हैं।

इसके अलावा पूर्व विधायक सिनोद शाक्य “दीपू भैया” की पत्नी सुनीता शाक्य की निर्दलीय प्रत्याशी के रूप जीत सुनश्चित बताई जा रही है। बहुजन समाज पार्टी के जोन को-ऑर्डिनेटर केके उपाध्यक्ष बुरी तरह चुनाव हारे हैं। वार्ड वार स्थित देखें तो, वार्ड- 18 लश्करपुर ओईया से भाजपा, वार्ड- 34 शेखूपुर से भाजपा, वार्ड- 35 सकरी जंगल से सपा, वार्ड- 8 बगरैन से निर्दलीय, वार्ड- 11 नसरौल से सपा, वार्ड- 17 चंदोई से निर्दलीय, वार्ड- 36 रमजानपुर से निर्दलीय, वार्ड- 37 कादरचौक से भाजपा, वार्ड- 38 ककोड़ा से महान दल, वार्ड- 43 म्याऊँ से सपा, वार्ड- 25 कौल्हाई से भाजपा, वार्ड- 27 अहमदनगर असौली से भाजपा, वार्ड- 9 रेहड़िया से निर्दलीय, वार्ड- 10 मोहम्मदपुर मई से सपा, वार्ड- 12 परौली से बसपा, वार्ड- 13 परसिया से भाजपा, वार्ड- 29 बांस बरौलिया से सपा, वार्ड- 30 रिसौली से सपा, वार्ड- 31 पुसगवां से निर्दलीय, वार्ड- 4 ब्यौर से भाजपा, वार्ड- 47 मोहम्मदनगर सुलरा से सपा, वार्ड- 26 डकारा पुख्ता से भाजपा, वार्ड- 5 हुसैनपुर करौतिया से बसपा, वार्ड- 6 बनेई से कांग्रेस, वार्ड- 1 खुकड़ी से भाजपा, वार्ड- 2 सिसइयाँ गुसाईं से निर्दलीय, वार्ड- 32 अब्दुल्लागंज से भाजपा, वार्ड- 33 रिनोईया से भाजपा, वार्ड- 20 नाधा से सपा, वार्ड- 21 रसूलपुर कलां से निर्दलीय, वार्ड- 22 मालपुर ततेरा से भाजपा, वार्ड- 45 जगत से भाजपा, वार्ड- 46 खेड़ा बुजुर्ग से बसपा, वार्ड- 41 रिजौला से निर्दलीय, वार्ड- 7 वनकोटा से भाजपा, वार्ड- 14 लक्ष्मीपुर से निर्दलीय, वार्ड- 15 सीकरी से निर्दलीय, वार्ड- 16 आसफपुर से भाजपा, वार्ड- 19 खंडुआ से निर्दलीय, वार्ड- 24 उघैती से निर्दलीय, वार्ड- 28 बेहटा गुसांई से भाजपा, वार्ड- 39 बची झझरूऊ से बसपा, वार्ड- 23 भवानीपुर खैरू से सपा, वार्ड- 51 बसेला से बसपा, वार्ड- 50 कलौरा से सपा, वार्ड- 49 जमालपुर से सपा एवं वार्ड- 40 खेड़ा जलालपुर से महान दल के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। बिलहरी और चंगासी क्षेत्र में मतगणना जारी है। चंगासी में क्षेत्रीय कमेटी किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राणाप्रताप सिंह की पत्नी हेमा सिंह कड़े मुकाबले में बनी हुई हैं। यहाँ महत्वपूर्ण बात यह है कि रहेड़ियाँ से चुनाव जीतने वाली रजनी सिंह भाजपा की ही पदाधिकारी हैं, वे चुनाव में बागी हो गई थीं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply