जिला बार एसोसिएशन के शैलेन्द्र कुमार सक्सेना अध्यक्ष और विवेक शर्मा महासचिव घोषित

जिला बार एसोसिएशन के शैलेन्द्र कुमार सक्सेना अध्यक्ष और विवेक शर्मा महासचिव घोषित

बदायूं में जिला बार एसोसियेशन का शांति पूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न हुआ। परिणाम घोषित कर दिए गये हैं। शैलेन्द्र कुमार सक्सेना अध्यक्ष और विवेक शर्मा महासचिव निर्वाचित हुए हैं। विजयी पदाधिकारियों को साथी अधिवक्ता बधाई दे रहे हैं एवं एक-दूसरे को मिठाई खिला कर हर्ष व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। कोरोना माहमारी के चलते अधिवक्ता कम निकल पा रहे थे लेकिन, चुनाव में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 730 मत पड़े, जिसमें प्रत्याशी भीष्म पाल सिंह सिसौदिया को 89, बृजपाल सिंह शाक्य को 54, देवपाल सिंह को 212, शशी वाला को 21, शैलेन्द्र कुमार सक्सेना को 245, यूके वैश्य को 103 और नोटा को 3 वोट मिले। 33 मतों से शैलेन्द्र कुमार सक्सेना को विजयी घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद के लिए दिनेश कुमार को 417, हरिओम को 283 एवं नोटा को 30 मत मिले।134 मतों से दिनेश कुमार विजयी घोषित किये गये। महासचिव पद के लिए ब्रह्म सिंह को 143, सैय्यद रोशन यासीन नकवी को 192, सुधीन्द्र शर्मा “सोनी” को 105, विवेक शर्मा को 277 और नोटा को 8 मत मिले। विवेक शर्मा को 85 मतों से विजयी घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष के पद के लिए मनोज कुमार को 468, रचित कुमार को 217 और नोटा को 37 मत मिले। मनोज कुमार को 251 मतों से विजयी घोषित किया गया।

संयुक्त सचिव प्रशासन के पद के लिए प्रभात सक्सेना को 305, उपदेश कुमार सिंह को 407 और नोटा को 11 मत मिले। उपदेश कुमार सिंह विजयी घोषित किये गये। यह भी बता दें कि कोरोना माहमारी के चलते अधिवक्ता कम निकल पा रहे थे।  माना जा रहा था कि चुनाव भी प्रभावित होगा लेकिन, चुनाव में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विजेताओं को साथी अधिवक्ता जमकर बधाई दे रहे हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply