डीबीए के यतेन्द्र पाल सिंह अध्यक्ष व ब्रह्मानंदन गौतम चुने गये महासचिव

डीबीए के यतेन्द्र पाल सिंह अध्यक्ष व ब्रह्मानंदन गौतम चुने गये महासचिव

बदायूं में जिला बार एसोसियेशन का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधिवत चुनाव हुआ। चुनाव के बाद मतगणना हुई, जिसमें अध्यक्ष पद पर यतेन्द्र पाल सिंह यादव व महासचिव पद पर ब्रह्मानंदन गौतम को विजयी घोषित किया गया। पिछले कई दिनों से चली आ रही गहमा-गहमी चुनाव परिणाम घोषित होते ही शांत हो गई।

अध्यक्ष पद के लिए भीष्मपाल सिंह सिसौदिया, ब्रजेश शर्मा, देवपाल सिंह, ओमप्रकाश, शैलेन्द्र पाल सक्सेना, यतेन्द्र पाल सिंह यादव और वीरपाल कश्यप ने नामांकन पत्र दाखिल किये थे। 173 मत पाने वाले यतेन्द्र पाल सिंह यादव को विजयी घोषित किया गया। 9 मत नोटा को भी मिले हैं, इसी तरह महासचिव पद के लिए ब्रह्मानंदन गौतम, ब्रह्मा सिंह, जितेन्द्र कुमार कश्यप, राजीव कुमार, संजीव कुमार गुप्ता और सूरजपाल सिंह ने नामांकन पत्र जमा किये थे, जिनमें 166 मत पाने वाले ब्रह्मानंदन गौतम को विजयी घोषित किया गया। 9 मत नोटा को भी मिले हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 394 मत पाने वाले शिव कुमार विजयी घोषित किये गये, वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 374 मत पाने पशुपति नाथ विजयी घोषित किये गये। कुल 762 मतों में 681 मत वैध पाये गये। 19 मत निरस्त किये गये। विजयी उम्मीदवारों को साथी अधिवक्ताओं द्वारा बधाई दी जा रही हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply