जिस खाने को डॉक्टर खाते हैं, वही खाना क्वारंटाइन लोगों को पसंद नहीं आ रहा

जिस खाने को डॉक्टर खाते हैं, वही खाना क्वारंटाइन लोगों को पसंद नहीं आ रहा

बदायूं जिले में भी कोरोना के विरुद्ध जंग लड़ रहे योद्धाओं को परेशानी आ रही है। क्वारंटाइन लोग डॉक्टर और कर्मचारियों को जमकर तंग कर रहे हैं। जिस खाने को डॉक्टर स्वयं खा रहे हैं, उसी खाने में क्वारंटाइन लोग कमियां निकाल कर परेशान करते नजर आ रहे हैं। डॉक्टर ने निरर्थक परेशान करने वालों की पोल खोल दी।

संक्रमित लोगों के संपर्क में आये लोगों को डॉक्टर स्वस्थ रखने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन, क्वारंटाइन लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं। रोज नई-नई कमियां निकाल कर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के सामने समस्यायें पैदा करते नजर आ रहे हैं। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटाइन एक परिवार लगातार परेशान कर रहा है। सुबह खाने में तमाम कमियां निकाल दीं। परेशान करने वालों की शिकायत डॉक्टर तक पहुंची तो, डॉ. राजेश वर्मा ने स्वयं जाकर बताया कि वे स्वयं इसी खाने को खाते हैं, इसमें उन्हें कोई कमी नजर नहीं आ रही है।

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती व्यक्ति डॉ. राजेश वर्मा से लगातार बहस करता रहा। डॉक्टर और कर्मचारियों ने स्पष्ट कह दिया कि साफ-सफाई से लेकर भोजन तक में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है लेकिन, वार्ड में भर्ती युवक लगातार बहस करता रहा। बता दें कि आइसोलेशन वार्ड का विभागीय और प्रशासनिक अफसर लगातार निरीक्षण करते रहते हैं, ऐसे में वार्ड में अनियमितताओं का होना नामुमकिन है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply