धर्मेन्द्र यादव का ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप, तोता निकलने पर सपाई शांत

धर्मेन्द्र यादव का ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप, तोता निकलने पर सपाई शांत

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर विधान सभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रशासन पर ईवीएम से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाने लगे। प्रशासन ने छेड़छाड़ के आरोप को नकार दिया तो, सपा कार्यकर्ता सीसीटीवी फुटेज दिखाने को लेकर प्रदर्शन करने लगे। सपाईयों ने एडीएम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

बदायूं लोकसभा क्षेत्र का गुन्नौर विधान सभा क्षेत्र जिला संभल का हिस्सा है। संभल का जिला मुख्यालय बहजोई में है। ईवीएम से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ता बहजोई पहुंच गये। प्रशासन ने आरोप को नकारते हुए बताया कि स्ट्रांग रूम में तोता घुस गया था, जिसे निकाला गया था, इस पर आक्रोशित सपाई सीसीटीवी फुटेज देखने को लेकर प्रदर्शन करने लगे और एडीएम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करने लगे, जिसके बाद प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज के साथ स्ट्रांग रूम भी दिखाया तो, सब शांत होकर लौट गये, इस मौके पर संभल के सपा प्रत्याशी शफीकुर्रहमान वर्क, उनके एजेंट जियाउर्र रहमान, पूर्व विधायक रामखिलाड़ी सिंह, जिलाध्यक्ष फिरोज खान, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अमित यादव, अखिलेश यादव और देवेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर धर्मेन्द्र यादव ने भी मोर्चा खोल दिया, उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि “बदायूं में हार देख भाजपा पुलिस-प्रशासन की मदद से ईवीएम से छेड़खानी कर रही है। बहजोई मंडी समिति स्ट्रांग रूम के बाहर ताले से सील गायब है, स्पष्ट है कि वहाँ रखी ईवीएम से छेड़खानी हुयी है, ये संभल के डीएम/एसएसपी के निर्देशों पर हुआ, ईसी को इसका संज्ञान लेते हुए तुरंत कठोर कार्यवाई करनी चाहिए।”

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply