कार्यकर्ता उत्साहित हैं, इसीलिए भाजपा प्रत्याशी की विजय होगी: बंसल

कार्यकर्ता उत्साहित हैं, इसीलिए भाजपा प्रत्याशी की विजय होगी: बंसल

बदायूं लोकसभा क्षेत्र की भाजपा की चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने पदाधिकारियों को चुनाव जीतने के मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि हम लोग राजनीति में राष्ट्र सेवा के लिए हैं, इसे भाजपा की सेवा न समझा जाये।

जिले में संगठनात्मक दृष्टि से किये गये कार्यों से सुनील बंसल खुश नजर आये। मतदाता पंजीकरण में जिले का प्रदेश में दूसरा नंबर है, इस पर उन्होंने नौजवान जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य को बधाई दी। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सुनील बंसल ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में हमारा संगठन बेहद मजबूत है एवं जुझारू कार्यकर्ता उत्साहित भी हैं, ऐसे में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि अगले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की ही विजय होगी। उन्होंने दार्शनिक अंदाज में भी पदाधिकारियों को ज्ञान दिया कहा कि हम लोग राजनीति में राष्ट्र सेवा के लिए हैं, इसे सिर्फ भाजपा की सेवा न समझा जाये, इसीलिए सभी बढ़-चढ़ कर अपना योगदान दें।

बैठक में बाइक रैली और पद यात्रा की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई और सफलता के लिए अहम दिशा-निर्देश दिए गये, इस दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, अजीत कुमार सिंह, विधायक कुशाग्र सागर, प्रेम स्वरूप पाठक, पूनम गुप्ता, सीमा राठौर, मोनिका गंगवार, सरिता रस्तोगी, सुधीर श्रीवास्तव, अंकित मौर्य, राजीव कुमार गुप्ता, अशोक भारती और कमलजीत भूरानी सहित तमाम प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, इससे पहले सुनील बंसल का भव्य स्वागत किया गया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply