सहकारी समितियों में सफल रहा भाजपा का स्वच्छता अभियान

सहकारी समितियों में सफल रहा भाजपा का स्वच्छता अभियान

बदायूं जिले में भारतीय जनता पार्टी के लिए हरीश कुमार शाक्य का नेतृत्व शुभकारी साबित हुआ है। भाजपा के घोड़े की लगाम तक पकड़ने को कोई तैयार नहीं है। सहकारी समितियों के चुनाव में भाजपा ने झाडू लगा दी है। शतक लगाने के बाद भी भाजपा बल्लेबाजी करती नजर आ रही है। भाजपा की सहकारिता विभाग में पहली बार इतनी बड़ी जीत हुई है।

ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष जितेन्द्र सक्सेना की पत्नी तनुजा सक्सेना की जीत के बाद भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता के भाई सुभाष चंद्र गुप्ता और भतीजे मयंक गुप्ता ने भी परचम लहरा दिया है। जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता और मयंक गुप्ता के नेतृत्व में दहगवां ब्लॉक क्षेत्र में भाजपा ने सभापति जिता कर विरोधियों को पस्त कर दिया है। सभी स्थानों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध हुए हैं। वजीरगंज क्षेत्र में बरौर साधन सहकारी समिति से राहुल वार्ष्णेय भी सभापति पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जिससे भाजपाई बेहद गदगद हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश कुमार शाक्य ने बताया कि 122 स्थानों पर भाजपा ने विजय प्राप्त की है, इस प्रदर्शन से वे संतुष्ट हैं और कड़ी मेहनत करने के लिए सभी नेताओं, विधायकों और कर्य्भार्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में जनता विश्वास करती है, क्योंकि भाजपा वंश, जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती। सभी का समान रूप से सम्मान करती है, इसीलिए भाजपा में लोगों का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

पढ़ें: अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर भाजपा का कब्जा, रेखा शाक्य चेयरमैन निर्वाचित

Leave a Reply