गौतम संदेश के राम संदेश कार्यक्रम में आयेंगे देश और दुनिया में प्रसिद्ध कवि एवं कवियत्री

गौतम संदेश के राम संदेश कार्यक्रम में आयेंगे देश और दुनिया में प्रसिद्ध कवि एवं कवियत्री

बदायूं में हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र गौतम संदेश द्वारा कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसे राम संदेश नाम दिया गया है। राम संदेश साहित्यिक संवाद में देश और दुनिया में प्रसिद्ध कवि और कवियत्रियों द्वारा श्रीराम पर आधारित काव्य पाठ किया जायेगा। 20 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा मुख्य अतिथि रहेंगे।

बदायूं क्लब में आयोजित होने वाले राम संदेश साहित्यिक संवाद में डॉ. अर्जुन सिंह सिसौदिया, सर्वेश अस्थाना, डॉ. सोनरूपा विशाल, शिखा सिंह “उर्जिता”, नरेंद्र गरल, गजेंद्र प्रियांशु और कमलेश शर्मा जैसे लोकप्रिय कवि एवं कवियत्रियों द्वारा श्रीराम पर आधारित काव्य पाठ किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा रहेंगे, साथ ही अति विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं महामंत्री पंडित शारदाकांत “सीकू भैया” रहेंगे। अध्यक्षता सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य द्वारा की जायेगी। कार्यक्रम में काव्य पाठ से पूर्व उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जायेगा, इसके अलावा चर्चित खबर को लेकर एक पत्रकार को भी सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रवेश पास द्वारा किया जा सकेगा। पास जहाँ-जहाँ उपलब्ध होंगे, इसकी सूची 17 नवंबर को जारी कर दी जायेगी, जो निःशुल्क मिलेंगे।

यह भी बता दें कि देश और दुनिया में श्रीराम पर आधारित कवि सम्मेलन का आयोजन आज तक कहीं नहीं किया गया है, जबकि विभिन्न कवि-कवियत्रियों द्वारा श्रीराम पर बेहद लोकप्रिय कवितायें और गीत लिखे गये हैं, उन रचनाओं को एक साथ श्रोताओं के सामने लाने के उद्देश्य से राम संदेश का आयोजन किया जा रहा है, इसके अलावा कवि सम्मेलनों में जाकर युवक और युवतियों की भाषा और व्यवहार में सुधार आता था लेकिन, बीते कुछ वर्षों में कवि सम्मेलनों के मंच चुटकुलों और फूहड़ शायरियों के प्रतीक बन कर रह गये हैं एवं बेहद अश्लील अंताक्षरी भी होने लगी है, ऐसे निंदनीय वातावरण में श्रोताओं को ऐसा काव्य पाठ सुनवाने का विचार आया, जिसे वे आसानी से भुला न सकें, साथ ही श्रोताओं के अलावा आयोजकों को भी प्रेरणा मिल सके।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply