सादगी पूर्ण माहौल में शुरू हुआ राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश स्मृति उत्सव

सादगी पूर्ण माहौल में शुरू हुआ राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश स्मृति उत्सव

बदायूं क्लब में राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश स्मृति उत्सव- 2019 पुलवामा में हुई आतंकी हमले की भयावह वारदात के चलते सादगी पूर्ण माहौल में शुरु हुआ। उद्घाटन के पश्चात सभी ने दो मिनट मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। आयोजकों ने इस उत्सव को शहीद सैनिकों के लिए समर्पित करते हुए फिल्मी, गीत, संगीत और नृत्य के कार्यक्रम स्थगित कर दिए। अखिल भारतीय कवि सम्मेनल और मुशायरा भी शहीदों को समर्पित कर दिया गया।

तीन दिवसीय राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश स्मृति उत्सव- 2019 की काफी समय से तैयारियां चल रही थीं। उत्सव को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई थीं। विशाल पंडाल लगाया गया, आकर्षक मंच सजाया गया। भारतीय संस्कृति और संगीत के रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए स्कूली बच्चे और कलाकार तैयारियों में जुटे हुए थे। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकी हमले में 44 सैनिकों के शहीद होने पर सभी शोकाकुल हो गए। चूंकि उत्सव की तैयारियां पूर्ण हो चुकी थीं और दूर-दराज के कलाकार, कवि, शायर पहुंच चुके थे, इसलिए उत्सव का आयोजन भी जरूरी हो गया। लिहाजा आयोजन समिति ने रंगारंग उद्घाटन समारोह को सादगी पूर्ण माहौल में करने का निर्णय लिया।

मुख्य अतिथि भाजपा के नगर विधायक महेश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश शाक्य, लोकसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी वागीश पाठक, आरके शर्मा, बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्रा, पालिका अध्यक्ष, सैनरा वैश्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव रहे एवं अध्यक्षता बालाजी धाम बिल्सी के महंत मटरुमल शर्मा ने की। फीता काट कर एवं डॉ. उर्मिलेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उत्सव का सादगी पूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथियों और अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया।

इसके पश्चात पोप सिंह स्मारक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. गोपाल मिश्रा, डॉ. रामबहादुर व्यतिथ, सतीश चंद्र मिश्रा, रजनीश गुप्ता, विपिन अग्रवाल, डॉ. भास्कर शर्मा ने सम्मान किया।

मुख्य अतिथि ने यूपी बोर्ड टॉपर ध्रुव परमार, केशव, राष्ट्रीय बाल विज्ञानी शिवम साहू, एशियन पॉवर लिफ्टिंग में भारत के लिए स्वर्ण पदक विजेता कंचन सक्सेना, यूपी बोर्ड टॉपर आस्था सिंह, शैक्षिक प्रशासन में नवाचार हेतु केंद्र सरकार से सम्मानित प्रवीण शुक्ला, लोक सेवा आयोग प्रवर अधीनस्थ सेवा में प्रथम प्रयास में चयन होने वाले उत्कर्ष चंद्र, गंगा सेवक सम्मान से सम्मानित सचिन सूर्यवंशी, गणतंत्र दिवस परेड में शामिल रहीं रजनी, मजहबी लड्डू फिल्म में अभिनय करने वाले इजहार अहमद, अमेरिका में फुटवॉल खेल कर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली ऋषिका गुप्ता, पीजी नेट परीक्षा उच्च रेंक में उत्तीर्ण करने वाली ऐश्वर्या गुप्ता, संगीतकार डॉ. खुशबू, राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन में यूपी के चार शिक्षकों में चयनित अरुण कुमार शाक्य को युवा प्रतिभा सम्मान से प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विविध क्षेत्रों में सम्मान की श्रेणी में उस्ताद इत्तिखार हुसैन खान को बदायूं संगीत रत्न सम्मान, नंद किशोर रंगकर्मी को बदायूं कला रत्न सम्मान, नितिन अग्रवाल को बदायूं उद्यन रत्न सम्मान, टेनिस खिलाड़ी शौरभ शर्मा को बदायूं खेल रत्न सम्मान, उसहैत नगर पचायत चेयरमैन सैनरा वैश्य को बदायूं नारी शक्ति सम्मान, अंजलि अग्रवाल को बदायूं नारी शक्ति सम्मान, रविंद्र मोहन सक्सेना को बदायूं संचालन विद्या रत्न सम्मान, राम बहादुर पांडेय को बदायूं सेवा साधन सम्मान, अशोक सक्सेना को बदायूं सांस्कृतिक चेतना रत्न सम्मान दिया गया, बदायूं लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी वागीश पाठक को बदायूं रत्न सम्मान दिया गया। महिला साहित्यकार ममता नौगरिया की पुस्तक कुंभ- 2019 का लोकार्पण हुआ।

उत्सव के उद्घाटन समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश शाक्य ने शहीदों को नमन करते हुए उत्सव की सराहना करते हुए सहयोग का वायदा किया, भाजपा के वरिष्ठ नेता व लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी वागीश पाठक ने आतंकी घटना की निंदा करते हुए उर्मिलेश जी के बारे में अनेक संस्मरण सुनाए, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने शहीदों को नमन करते हुए कहा सरकार मुहतोड़ जवाब देगी, मोदी जी दुश्मन देश और आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगे, विधायक आरके शर्मा ने शहीदों को नमन करते हुए कहा उर्मिलेश जी दुनिया के बड़े गीतकार थे, उनके बारे में विस्तार से बताया। पालिका अध्यक्ष ने आतंकी घटना की निंदा की। इस मौके पर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, समिति की अध्यक्ष मंजुल शंखधार, पूर्व चेयरमैन राजीव गुप्ता, गौरव गुप्ता, स्टेट बैंक के एरिया मैनेजर निःशुज मिश्रा, मुकेश नादान, रामप्रकाश आहूजा, रजनीश गुप्ता, विपिन अग्रवाल, अतुल श्रोतीय, विशाल रस्तोगी, राहुल चौबे, अनूप रस्तोगी, शारदेंदु पाठक, अशोक कुमार मिश्रा, रिचा अशेष, सोनरूपा विशाल, नितिन शंखधार,परविंदर दुआ, अनूप रस्तोगी, प्रशांत दीक्षित, अतुल सक्सेना उपस्थित रहे। संचालन रविन्द्र मोहन सकसेना ने किया और अंत में सचिव अक्षत अशेष ने आभार व्यक्त किया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply