लाबेला चौक हुआ परशुराम चौक, पुष्प वर्षा के बीच भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का अनावरण

लाबेला चौक हुआ परशुराम चौक, पुष्प वर्षा के बीच भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का अनावरण

‍‍‍बदायूं शहर के लाबेला चौक को अब भगवान परशुराम चौक के नाम से जाना जायेगा। भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के तत्वधान में भगवान परशुराम की भव्य मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के न्याय मंत्री बृजेश पाठक एवं विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता द्वारा किया गया, इससे पहले प्रातः वेला में आचार्य राधेश्याम अवस्थी “रसेंदु” के निर्देशन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि बृजेश पाठक का ब्राह्मण समाज के पदाधिकारीगणों द्वारा नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज- अलापुर के प्रबंधक अश्विनी भारद्वाज के नेतृत्व में अलापुर में भव्य स्वागत किया गया, इसके पश्चात गुड्डो लॉन पर समिति के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा, महापौर- बरेली उमेश गौतम, विधायक आरके शर्मा, जितेंद्र यादव, योगेंद्र सागर, समिति के अध्यक्ष कौशलानंद पांडेय ‘लालन’ एवं महामंत्री अजय मिश्रः द्वारा मां सरस्वती एवं भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया, जिसके बाद अतिथियों का सम्मान उनको फूल-माला पहनाकर व अंग वस्त्र भेंट कर किया गया, साथ ही स्मृति चिन्ह भी दिए। मुख्य अतिथि बृजेश पाठक को समिति की ओर से भगवान परशुराम की प्रतिमा एवं समिति के महामंत्री अजय मिश्र: द्वारा प्रतीक चिन्ह फरसा भेंट किया गया।

मुख्य अतिथि बृजेश पाठक ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए भगवान परशुराम प्रकाश पुंज हैं, उनकी क्षमाशीलता, दानशीलता, सनातन मर्यादा, न्यायप्रियता, मातृ-पितृ भक्ति समस्त मानवीय समाज के लिए अनुकरणीय एवं वंदनीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ब्राह्मणों समेत सर्व-समाज का सम्मान सुरक्षित है। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने ‍कहा कि भगवान परशुराम का पूरा जीवन ही समाज व समाज की बुराइयों को समाप्त करने को समर्पित रहा है। सभी को भारत माता के सम्मान में एक जुट रहने का प्रण दिलाया।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम स्वरूप पाठक, अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, विधायक आरके शर्मा, पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष शिक्षक संघ सतीश चंद्र मिश्रा, पूर्व पार्षद सुभाष शर्मा और समाज सेवी देवदत्त शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के दौरान समाज के सक्रिय युवाओं को भी समिति की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जिनमें संजय पाठक, आयुष भारद्वाज, सुमित राजेश मिश्र, नकुल भारद्वाज, अमोल शर्मा, सार्थक द्विवेदी, शांतनु दुबे, सुमित मिश्र “शंभू”, अंकित पांडेय, सोहित उपाध्याय, नमन चतुर्वेदी, संतोष शब्देन्दु, शिवओम भारद्वाज, अचल शर्मा और मूर्ति शिल्पकार प्रमुख हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ. अक्षत अशेष एवं पंकज शर्मा द्वारा किया गया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply