भाजपा नेता बेबी की पत्नी बनी यूपीआरएनएसएस की डायरेक्टर

भाजपा नेता बेबी की पत्नी बनी यूपीआरएनएसएस की डायरेक्टर

बदायूं जिले में भारतीय जनता पार्टी के अंदर विशिष्ट पहचान बनाने में कामयाब रहे महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल “बेबी” की पत्नी मेखला सिंह को भाजपा हाईकमान ने बड़ा दायित्व दिया है। मेखला सिंह को यूपीआरएनएसएस का डायरेक्टर मनोनीत किया गया है, उन्हें पार्टी कार्यकर्ता बधाई दे रहे हैं, वहीं दंपत्ति ने भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।

भाजपा के महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल “बेबी” की जनता के बीच अपने क्षेत्र में गहरी पैठ बताई जाती है, उन्होंने मोबाईल से सदस्य बनाने में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिसको लेकर उन्हें सम्मानित भी किया गया था, वे जिला पंचायत सदस्य रहे हैं, साथ ही समाज कल्याण प्रकोष्ठ (ब्रज प्रान्त) के अध्यक्ष व प्रांतीय परिषद में सदस्य भी रहे हैं, उनकी पत्नी मेखला सिंह उच्च शिक्षित होने के साथ सामाजिक कार्यों में बेहद सक्रिय रहती हैं, वे उझानी स्थित क्रय-विक्रय केंद्र की संचालक हैं।

मेखला सिंह को अब उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड का डायरेक्टर मनोनीत किया गया है। मेखला के मनोनयन की खबर आते ही उनके समर्थक झूम उठे और बधाई देने लगे। राजेश्वर सिंह पटेल “बेबी” और उनकी पत्नी मेखला सिंह ने भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। बेबी ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जहाँ मेहनती कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है, जबकि अन्य दलों में चापलूसी के बल पर कार्यकर्ता आगे बढ़ते हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply