भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर 8 नेताओं ने किया दावा, हरीश ने नहीं किया नामांकन

भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर 8 नेताओं ने किया दावा, हरीश ने नहीं किया नामांकन

बदायूं जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र भरे गये। भाजपा कार्यालय में बनाये गये नामांकन केंद्र पर कुल 8 नामांकन पत्र जमा किये गये। जिला चुनाव अधिकारी डॉ. सुभाष शर्मा और सह-जिला चुनाव अधिकारी मनोज कश्यप ने प्रक्रिया को विधि पूर्वक सकुशल पूर्ण कराया।

जिलाध्यक्ष पद के लिए शारदाकांत “सीकू भैया”, राजीव कुमार गुप्ता, राजेश्वर सिंह पटेल “बेबी भैया”, सुभाष चंद्र गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, हरिओम पाराशरी, अशोक भारती और स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने नामांकन पत्र जमा किये हैं। नामांकन पत्रों में छः-छः प्रस्तावकों के भी हस्ताक्षर थे। जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाये गये।

जिला चुनाव अधिकारी डॉ. सुभाष शर्मा और सह-जिला चुनाव अधिकारी मनोज कश्यप बुधवार 21 नवंबर को प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के समक्ष अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे और चुनाव संपूर्ण होने तक की गतिविधियों से भी उनको अवगत करायेंगे।

जिला चुनाव अधिकारी ने नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष व दर्जा राज्यमंत्री वीएल वर्मा, सांसद संघमित्रा मौर्य, विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया, “आरके शर्मा, कुशाग्र सागर, धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक, नरेंद्र पाल सिंह अवनीश कुमार सिंह, पालिकाध्यक्ष आकाश वर्मा, पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय सहित अन्य तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों से जिलाध्यक्ष के संबंध में मंत्रणा की।

भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने नामांकन नहीं कराया है, उनकी पत्नी रेखा शाक्य ने कल पुत्र को जन्म दिया है, जच्चा-बच्चा एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं, इसलिए वह अपना नामांकन कराने नहीं आ सके। चुनाव पूर्ण कराने और व्यवस्था बनाने में जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, जिला मंत्री अंकित मौर्य, कार्यालय मंत्री आशीष शाक्य और जिला उपाध्यक्ष भेष पटेल का विशेष सहयोग रहा।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply