खुशखबरी: महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास से सोत नदी पर टू-लेन पुल स्वीकृत

खुशखबरी: महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास से सोत नदी पर टू-लेन पुल स्वीकृत

बदायूं विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश चंद्र गुप्ता विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करने की ओर बढ़ रहे हैं। करोड़ों रूपये के विकास कार्य करा चुके महेश चंद्र गुप्ता के प्रयास से सोत नदी पर टू-लेन पुल के लिए स्वीकृत मिल गई है। पुल न होने के कारण बाई-पास मार्ग का यथोचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

समाजवादी पार्टी की सरकार में धर्मेन्द्र यादव के प्रयासों से बाई-पास स्वीकृत हुआ था लेकिन, पर्याप्त धनराशि न मिलने के कारण निर्माण कार्य रुक गया था। विधान सभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनी तो, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बाई-पास के लिए धनराशि स्वीकृत कराई, जिसके बाद मार्ग का निर्माण पूरा हो सका लेकिन, सोत नदी पर पुल न होने के कारण बाई-पास का यथोचित लाभ नहीं मिल पा रहा है, साथ ही तेज गति से आ रहे वाहन अचानक से खाई सामने आने पर हादसे का भी शिकार होते रहते हैं, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।

सोत नदी पर पुल न होने के बारे में सभी को पता है लेकिन, पुल बनवाने की दिशा में कोई पहल करता नजर नहीं आ रहा, इस समस्या का समाधान कराने के लिए भी विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ही कमर कसी। महेश चंद्र गुप्ता के आग्रह पर उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली-मथुरा बाई-पास मार्ग पर सेतु का निर्माण स्वीकृत कर दिया है। टू-लेन पुल बनेगा, जिसके लिए धनराशि शीघ्र ही आवंटित कर दी जायेगी, इस पुल का निर्माण होने के बाद बरेली दिशा से आगरा व दिल्ली जाने वाले लोगों को बड़ा लाभ होगा, साथ ही शहर को जाम से मुक्ति भी मिलेगी।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply